Ranchi News: टोल प्लाजा की मनमानी की शिकायत पर पूर्व विधायक रामकुमार जताया विरोध, प्रबंधन से कर दी ये मांग

Ranchi News: रांची के हेसल में स्थित टोल प्लाजा की मनमानी की शिकायत पर पूर्व विधायक राम कुमार पाहन और ग्रामीणों ने विरोध जताया है. खिजरी के पूर्व विधायक ने इस दिशा में जल्द से जल्द सुधार करने की मांग की है.

रांची : रांची के रिंग रोड स्थित हेसल टोल प्लाजा की मनमानी की शिकायत मिलने पर खिजरी के पूर्व विधायक रामकुमार पाहन के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विरोध जताया. पूर्व विधायक ने प्रबंधन को मांग पत्र सौंपकर एक माह के अंदर स्थिति में सुधार करने को कहा है. उन्होंने बताया कि टोल टैक्स में स्थानीय लोगों से भी टैक्स वसूला जा रहा है. जबकि पूर्व में हुए समझौता में टोल गेट के 20 किमी रेडियस में ग्रामीणों से टोल टैक्स नहीं लेने पर सहमति हुई थी.

जर्जर सड़क की मरम्मत की भी रखी मांग

खिजरी के पूर्व विधायक रामकुमार पाहन ने सड़क के दोनों ओर प्रकाश की व्यवस्था करने, जर्जर सड़क की मरम्मत करने, नाली के निर्माण की भी मांग रखी गई. उन्होंने कहा कि एक माह के अंदर अगर इसमें सुधार हुआ तो आंदोलन किया जाएगा. इस अवसर पर समाजसेवी मुस्तफा अंसारी, जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा भाजपा नेता मनीराम महतो, इब्राहिम अंसारी आदि उपस्थित थे.

Also Read: Road Accident: रांची में दर्दनाक हादसा, पुल से 30 फीट नीचे गिरा बोलेरो, 9 घायल, 1 की स्थिति गंभीर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >