Ranchi News: छाताटुंगरी चटकपुर में राहुल शर्मा हत्याकांड का खुलासा, हत्यारे को पुलिस ने भेजा जेल

Ranchi News: रांची के रातू प्रखंड स्थित छाताटुंगरी चटकपुर में राहुल शर्मा हत्याकांड का खुलासा हो गया है. हत्यारे को गिरफ्तार कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है.

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र के छाताटुंगरी चटकपुर में 20 मार्च 2024 को हुए हत्याकांड का रांची पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में नीरज कुमार शर्मा (33) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने सोमवार (25 मार्च) को यह जानकारी दी.

चरा जिले के पचमहला गांव का रहने वाला है नीरज कुमार शर्मा

पुलिस ने बताया कि नीरज कुमार शर्मा चतरा जिला के जोरी थाना क्षेत्र स्थित पचमहला गांव का रहने वाला है. उसके पिता का नाम स्व गणेश मिस्त्री है. नीरज कुमार ने अपनी साली से कई बार शारीरिक संबंध बनाए थे. उसके साढ़ू राहुल शर्मा को जब इसकी जानकारी हो गई और उसने अपनी पत्नी से दूरी बढ़ानी शुरू कर दी, तो नीरज ने अपने दोस्त बिट्टू शर्मा एवं एक अन्य के साथ मिलकर गमछा से गला दबाकर राहुल की हत्या कर दी.

नीरज कुमार के अपनी साली से थे अवैध संबंध

रातू पुलिस ने इस संबंध में बताया है कि वादी नीरज कुमार की पत्नी दो बहन है. रांची के मधुकम में नीरज की ससुराल है. वर्ष 2014 में उसकी शादी हुई. शादी के बाद लगातार उसका ससुराल आना-जाना लगा रहता था. इसी दौरान अपनी साली के साथ उसने कई बार शारीरिक संबंध बनाए. बाद में नीरज की साली को राहुल शर्मा से प्यार हो गया. फिर उसने राहुल से शादी करके अपना घर बसा लिया.

साली ने किया प्रेम विवाह तो नाराज हो गया नीरज कुमार शर्मा

नीरज को अपनी साली की शादी नागवार गुजरी. वह अपनी साली से नाराज हो गया. बाद में उसकी साली राहुल के साथ मधुकम में ही किराए के एक मकान में रहने लगी. राहुल शर्मा की एक दिन शराब पीने के दौरान कुछ लोगों के साथ झड़प हो गई. बाद में नीरज ने राहुल से कहा कि उसका मकान खाली है. वह अपनी पत्नी के साथ वहीं शिफ्ट हो जाए.

Also Read : रांची पुलिस को आशंका : इस वजह से हुई कारोबारी अभिषेक की हत्या

मधुकम में नीरज के घर शिफ्ट हो गया राहुल शर्मा

राहुल शर्मा को नीरज की बात जंच गई. वह नीरज के घर शिफ्ट हो गया. दोनों परिवार वहां रहने लगे. इस बीच नीरज ने अपनी साली से कई बार शारीरिक संबंध बनाए. वर्ष 2019 में उसकी साली गर्भवती हो गई. राहुल शर्मा बच्चा के लिए तैयार नहीं था. लेकिन, नीरज और उसकी पत्नी ने उसे काफी समझाया, तो वह इस बात पर बच्चे के जन्म के लिए तैयार हुआ कि बच्चे का लालन-पालन नीरज और उसकी पत्नी ही करेंगे.

राहुल शर्मा को लग गई पत्नी के अवैध संबंध की भनक

कुछ ही दिनों में राहुल शर्मा को इस बात की भनक लग गई कि उसके साढ़ू नीरज कुमार शर्मा के उसकी साली के साथ अवैध संबंध हैं. पति-पत्नी के बीच दूरियां बढ़ने लगीं. तीन महीने में दोनों के बीच दूरियां काफी बढ़ गईं. राहुल शर्मा ने यह कहना शुरू कर दिया कि अब वह अपना बच्चा नीरज और उसकी पत्नी से वापस ले लेगा.

दोस्तों के साथ मिलकर राहुल शर्मा को रास्ते से हटा दिया

नीरज कुमार शर्मा को जब इस बात की जानकारी मिली, तो उसने राहुल शर्मा को रास्ते से हटाने का प्लान बनाना शुरू कर दिया. इसके बाद उसने अपने दोस्त बिट्टू शर्मा और एक अन्य के साथ मिलकर 19 मार्च 2024 की रात को साजिश के तहत राहुल को शराब पिलाई और बाद में गमछे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी.

Also Read : रातू रोड कब्रिस्तान में अनुराग हत्‍याकांड: सिल्की के भड़काने पर अनमोल से दूर हुई थी उसकी प्रेमिका, इसलिए उसे मार डाला

…और टूट गया नीरज शर्मा, पुलिस के सामने सच कुबूल किया

साली के कहने पर बाद में नीरज कुमार शर्मा ने अपने साढ़ू राहुल शर्मा को फोन किया, ताकि किसी को उस पर शक न हो. उसी के फर्द बयान के आधार पर केस दर्ज हुआ. राहुल शर्मा के शव को लेकर नीरज ही उसके गांव औरंगाबाद गया. राहुल के गांव से लौटने के बाद जब नीरज शर्मा को पुलिस ने 24 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया और सख्ती बरती, तो नीरज शर्मा टूट गया और अपना अपराध कबूल कर लिया. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >