Ranchi News: रांची की एजी को-ऑपरेटिव सोसाइटी के पांच बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स अवैध, समिति भंग

Ranchi News: रांची के दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के ज्वाइंट रजिस्ट्रार (संयुक्त निबंधक) की अदालत ने एजी को-ऑपरेटिव सोसाइटी कडरू (रांची) में बनाए गए पांच अवैध बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को हटाने का आदेश दिया है. इसके साथ ही समिति को भंग करने का आदेश दिया. एजी को-ऑपरेटिव सोसाइटी (कडरू) के सदस्य प्रभात कुमार सिन्हा और राजकिशोर ने आवेदन देकर इन्हें हटाने का आग्रह किया था.

Ranchi News: रांची-रांची के दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के ज्वाइंट रजिस्ट्रार (संयुक्त निबंधक) की अदालत ने एजी ऑफिस इंप्लाइज हाउस कंस्ट्रक्शन सोसाइटी लिमिटेड कडरू (रांची) में बनाए गए पांच अवैध बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को हटाने का आदेश दिया. इनमें आशुतोष गिरि (मानद सचिव), कलावती बिहारी (प्रबंध कारिणी सदस्य), किशोर कुमार मिश्रा, (प्रबंध कारिणी सदस्य), प्रमोद कुमार मिश्रा (प्रबंध कारिणी सदस्य) और अंजू जायसवाल (प्रबंध कारिणी सदस्य) शामिल हैं. इसके साथ ही एजी को-ऑपरेटिव सोसाइटी कडरू की समिति को भंग करने का आदेश दिया. यह आदेश 22 जुलाई 2025 से प्रभावी हो गयी.

अवैध बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को हटाने का आग्रह


एजी को-ऑपरेटिव सोसाइटी (कडरू) के सदस्य प्रभात कुमार सिन्हा और राजकिशोर ने 20 मई 2025 को रांची के दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के ज्वाइंट रजिस्ट्रार की अदालत ने आवेदन दिया कि एजी को-ऑपरेटिव सोसाइटी में पांच अवैध बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स बनाए गए हैं. इन्हें हटाया जाए. अदालत में सुनवाई के दौरान उनके अधिवक्ता की ओर से बार-बार समय देने का आग्रह किया गया. आखिकार 18 जुलाई 2025 को आदेश दिया कि सभी सशरीर उपस्थित हों और एफिडेविट के साथ पेश हों. इसके बावजूद कोई उपस्थित नहीं हुआ.

पांच बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स अवैध करार


रांची के दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के ज्वाइंट रजिस्ट्रार केडी दास ने 22 जुलाई 2025 को फैसला सुनाते हुए एजी को-ऑपरेटिव सोसाइटी के पांच बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को अवैध करार देते हुए समिति को भंग करने का आदेश दिया.

ये भी पढ़ें: रांची के पूर्व DC छवि रंजन की जमानत पर फैसला सुरक्षित, झारखंड हाईकोर्ट में बेल का ED ने किया जोरदार विरोध

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >