रांची के नामकुम में दुकान का दरवाजा तोड़कर चोरी

Ranchi News: रांची के सदाबहार चौक में चोरी की घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. दुकान का दरवाजा तोड़कर नकद और कीमती सामान चुरा लिया गया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

नामकुम से राजेश वर्मा की रिपोर्ट

Ranchi News: झारखंड के रांची जिले के नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत सदाबहार चौक से चोरी की घटना सामने आई है. थाना क्षेत्र अंतर्गत सदाबहार चौक स्थित मनोज लॉन्ड्री नामक दुकान का दरवाजा तोड़कर चोरी कर ली गई है. इस मामले में दुकान संचालक मनोज बैठा ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है. 

रात में बंद दुकान को बनाया निशाना

मिली जानकारी के अनुसार मनोज गुमटीनुमा दुकान में लॉन्ड्री का काम करता है. बुधवार रात वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चला गया था. गुरुवार सुबह जब वह दुकान पहुंचा, तो दरवाजा टूटा हुआ मिला. अंदर सामान बिखरा पड़ा था और चोरी की आशंका हुई. 

नकद और सोने का लॉकेट गायब

दुकान में रखे 20 हजार रुपये नकद और लगभग 5 ग्राम सोने का ऊं लिखा हुआ लॉकेट चोरी हो गया. पीड़ित के अनुसार, उसने हाल ही में जमीन खरीदी थी और जमीन मालिक को देने के लिए पैसे दुकान में रखे थे. जो चोरी हो गए. 

इलाके में लगातार हो रही चोरी की घटनाएं

वहीं दो दिन पहले भी सदाबहार स्थित बेकरी दुकान के बाहर रखे फ्रिज का ताला तोड़कर चोरों ने लगभग दस हजार के कोल्डड्रिंक, अमूल कूल और अन्य पेय पदार्थ चुरा लिए थे. 

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 

यह भी पढ़ें: सरायकेला में मनरेगा कर्मियों का हड़ताल जारी, 9-10 अप्रैल को  ग्रामीण विकास मंत्री आवास घेराव का ऐलान

यह भी पढ़ें: झारखंड में 2034 पदों पर हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति नहीं, 6 महीने पहले हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

यह भी पढ़ें: सरायकेला-खरसावां में जिला शिक्षा अधीक्षक ने जारी की एडवाइजरी, नामांकन से पहले स्कूल की मान्यता जांचें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >