होल्डिंग टैक्स में छूट पाने के लिए तुरंत करें ये काम, रांची नगर निगम ने जारी की सूचना

Ranchi Nagar Nigam News: अगर आप वित्तीय वर्ष 2025‐26 में एकमुस्त होल्डिंग टैक्स का भुगतान करते हैं तो आपको अधिकतम 10 फीसदी की छूट मिलेगी. हालांकि इसके लिए आपको ये राशि 30 जून 2025 तक जमा करनी होगी.

रांची : अगर आप भी रांची के रहने वाले हैं और होल्डिंग टैक्स में छूट पाना चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. क्योंकि रांची नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2025‐26 के होल्डिंग टैक्स का 30 जून 2025 तक एकमुस्त भुगतान करने पर कर टैक्स की राशि में छूट देने का फैसला लिया है. हालांकि ध्यान रखने वाली बात ये है कि टैक्स में अधिकतम 10 फीसदी की ही छूट मिल सकेगी.

रांची नगर निगम ने जारी की सूचना

रांची नगर निगम ने इससे संबंधित सूचना जारी की है. लोगों की सुविधा को देखते हुए निगम कार्यालय और डोरंडा अंचल कार्यालय के जन सुविधा केंद्र में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक कार्य संचालित होंगे. इसके अलावा नगर निगम की वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन माध्यम से भी टैक्स का भुगतान किया जा सकता है. कर दाता निगम और कर संग्रहण के लिए कार्यरत एजेंसी मेसर्स श्री पब्लिकेशन एंड स्टेशनर्स के कर संग्रहकर्ता के माध्यम से भी टैक्स का भुगतान कर सकते हैं.

Also Read: राशन कार्ड से जुड़ी ये बातें जान गये आप तो नहीं लगाना होगा सरकारी दफ्तर के चक्कर

कुछ दिन पहले की बैठक में होल्डिंग टैक्स पर मिलने वाली छूट को लेकर दी गयी थी जानकारी

रांची नगर निगम के उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू कुछ दिन पहले ही राजस्व शाखा के पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी. जिसमें उन्होंने नये वित्तीय वर्ष 2025-26 में भुगतान होने वाले होल्डिंग टैक्स पर मिलने वाली छूट की जानकारी दी थी. इसके लिए पूरी टीम को प्रचार प्रसार करने के कहा गया था. इसके अलावा उन्होंने वित्तीय वर्ष 2024-25 के भी सभी बकायेदारों को नोटिस जारी करते हुए वसूली का निर्देश दिया था. साथ ही साथ सभी वार्ड में आवासीय इमारत में व्यवसायिक गतिविधियां संचालित करने वाले भवन मालिकों पर भी कार्रवाई को कहा था.

Also Read: Maiya Samman Yojana : अब तक अकाउंट में नहीं आये 7500 रुपए! तुरंत करें ये काम, हफ्ते भर में आ जायेंगे पैसे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >