रांची के फुटपाथ दुकानदारों को मिलेगा स्थायी ठिकाना, नगर निगम 53 वार्डों में करायेगा सर्वे

रांची नगर निगम मुख्यमंत्री के निर्देश पर 53 वार्डों में फुटपाथ दुकानदारों का सर्वे शुरू कर रहा है. इस सर्वे के बाद दुकानदारों को व्यवस्थित बसाने और वेंडर मार्केट बनाने की योजना है. यह पहल शहर में अतिक्रमण और जाम की समस्या को कम करने में मदद करेगी.

Ranchi Footpath Vendors : रांची के फुटपाथ पर दुकान लगाकर रोजी-रोटी कमाने वालों का नगर निगम अब पूरा ब्योरा जुटायेगा. मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद निगम ने सभी 53 वार्डों में फुटपाथ दुकानदारों के सर्वे की तैयारी शुरू कर दी है. सर्वे में दुकानदारों की संख्या के साथ उनके मौजूदा स्थल और व्यवसाय की जानकारी भी जुटायी जायेगी. इसके बाद उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर उन्हें व्यवस्थित तरीके से बसाने की योजना बनेगी. निगम के लिए सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि शहर में वास्तविक फुटपाथ दुकानदार कितने हैं. वार्डवार सर्वे से इसका आंकड़ा सामने आयेगा. साथ ही यह भी स्पष्ट होगा कि किन इलाकों में दुकानदारों की संख्या अधिक है और कहां वेंडिंग के लिए जगह की जरूरत है. इसी आधार पर निगम जमीन चिह्नित करेगा. 

जरूरत के हिसाब से बनेगा वेंडर मार्केट

दुकानदारों की संख्या के अनुसार अलग-अलग इलाकों में वेंडर मार्केट विकसित करने की तैयारी है. इसके लिए सरकारी अथवा निगम की उपलब्ध जमीन की तलाश की जायेगी. जमीन चिह्नित होने के बाद वहां बाजार विकसित करने की योजना बनेगी. दुकानदारों को निर्धारित स्थान देने की व्यवस्था होगी, ताकि उन्हें बार-बार हटाये जाने की समस्या से राहत मिल सके. 

यह भी पढ़ें : Jharkhand Weather: 10 सितंबर तक बारिश का दौर, रांची में 27 डिग्री तक पहुंचेगा पारा; जानें मौसम का पूरा अपडेट

फुटपाथ खाली होंगे, दुकानदारों को ठिकाना मिलेगा

शहर के कई व्यस्त इलाकों में फुटपाथ पर दुकानें लगने से पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है. कई जगहों पर जाम तक लग जाता है. निगम की प्रस्तावित व्यवस्था लागू होने पर दुकानदारों को कारोबार के लिए तय जगह मिलेगी और फुटपाथ खाली होंगे. इससे अतिक्रमण और जाम की समस्या कम करने में मदद मिलेगी. 

रांची की मेयर रोशनी खलखो ने कहा 

फुटपाथ दुकानदारों को व्यवस्थित करना हमारी पहली प्राथमिकता है. इसीलिए हर वाडों में कैंप लगाकर इनकी संख्या जांची जायेगी. एक बार संख्या का पता होगा तो इनके लिए विकास योजना को धरातल पर उतारने में सुविधा होगी. 

यह भी पढ़ें: JUT Exam 2026: 7 सितंबर की परीक्षाएं टलीं, 12 सितंबर को होगी परीक्षा; जानें पूरी जानकारी 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >