Athletic: रांची जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू

खेलगांव के एथलेटिक्स अभ्यास मैदान में रविवार से रांची जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से रांची जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता की शुरुआत हुई.

रांची. खेलगांव के एथलेटिक्स अभ्यास मैदान में रविवार से रांची जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से रांची जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता की शुरुआत हुई. जिसमें पहले दिन विभिन्न आयु वर्ग के लगभग 350 प्रतियोगी शामिल हुए. इस प्रतियोगिता से चयनित एथलीट राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रांची जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे. पहले दिन अंडरर-18 बालक में संदीप उरांव पहले, ऋषु राज दूसरे और अंकित कुमार तीसरे स्थान पर रहे. 100 मीटर दौड़ में अरुण कुमार सिंह पहले, सचिन कुमार साहू दूसरे और युवराज रजक तीसरे स्थान पर रहे. अंडर-18 100 मीटर बालिका में पूनम मिंज पहले, रियाश्री पंडा दूसरे और वैष्णवी प्रकाश तीसरे स्थान पर रहीं. इस अवसर पर प्रभाकर कुमार वर्मा, राकेश सिंह, राजू साहू सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >