रामदास सोरेन झारखंड के मंत्री बने, राज्यपाल संतोष गंगवार ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

Ramdas Soren: रामदास सोरेन ने झारखंड के मंत्री के रूप में शपथ ले ली है. राज्यपाल संतोष गंगवार ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.

Ramdas Soren Oath News: झारखंड मुक्ति मोर्चा के कद्दावर नेता और घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन ने झारखंड के मंत्री के रूप में शुक्रवार को शपथ ली. राज्यपाल संतोष गंगवार ने उन्हें पद एवं गपोनीयता की शपथ दिलायी. रामदास सोरेन को चंपाई सोरेन की जगह झारखंड सरकार का मंत्री नियुक्त किया गया है.

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए झामुमो के सहयोगी दलों के नेता

राजभवन में आयोजित समारोह में झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी कैबिनेट के मंत्रियों के साथ-साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा के सहयोगी दलों कांग्रेस एवं राष्ट्रीय जनता दल के नेता भी शामिल हुए. झारखंड के मुख्य सचिव एल खियांग्ते ने रामदास सोरेन को मंत्री नियुक्त किये जाने का पत्र पढ़ा. इसके बाद राज्यपाल ने रामदास सोरेन को हेमंत सोरेन की कैबिनेट के मंत्री के रूप में शपथ दिलाई.

चंपाई सोरेन की जगह मंत्री बनाए गए हैं रामदास सोरेन

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हेमंत सोरेन कैबिनेट में जल संसाधन विभाग तथा तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री चंपाई सोरेन ने 29 अगस्त को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. राज्यपाल ने रात में उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया. झारखंड सरकार की ओर से इसकी अधिसूचना रात में ही जारी कर दी गई. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि चंपाई सोरेन 29 अगस्त 2024 के प्रभाव से राज्य के मंत्री एवं मंत्रिपरिषद के सदस्य नहीं रहे.

शपथ ग्रहण समारोह में ये लोग हुए शामिल

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रामदास सोरेन को बधाई एवं शुभकामनाएं दी. मौके पर झारखंड सरकार के मंत्री रामेश्वर उरांव, सत्यानंद भोक्ता, बन्ना गुप्ता, मिथिलेश कुमार ठाकुर, हफिजुल हसन, दीपक बिरुआ, दीपिका पांडेय सिंह, विधायक सविता महतो, निरल पूर्ति, दशरथ गागराई, समीर मोहंती, संजीव सरदार, मंगल कालिंदी, सुखराम उरांव, कल्पना सोरेन सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

हेमंत सोरेन सरकार में किसे बनाया गया मंत्री

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार में एक नए मंत्री को शामिल किया गया है. इनका नाम है रामदास सोरेन. उन्हें चंपाई सोरेन की जगह मंत्रिमंडल में जगह मिली है.

रामदास सोरेन किस क्षेत्र से आते हैं

हेमंत सोरेन कैबिनेट के सबसे नए मंत्री रामदास सोरेन कोल्हान प्रमंडल से आते हैं. वह घाटशिला विधानसभा सीट से विधायक हैं. चंपाई सोरेन के बेहद करीबी माने जाते हैं.

रामदास सोरेन का राजनीतिक इतिहास

रामदास सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ 1980 में राजनीति की शुरुआत की. चंपाई सोरेन और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के साथ मिलकर झारखंड अलग राज्य के लिए आंदोलन किया. 2009 में पहली बार घाटशिला से झामुमो के विधायक चुने गए. 2014 में हारे और 2019 में फिर से घाटशिला के विधायक बने. अब हेमंत सोरेन की कैबिनेट में मंत्री बने हैं.

Also Read

मंईयां योजना का सबसे अधिक लाभ कोल्हान की महिलाओं को मिले, बोली रामदास सोरेन की पत्नी

Jharkhand Politics: कौन हैं रामदास सोरेन? चंपाई सोरेन की जगह हेमंत सोरेन कैबिनेट में बनेंगे मंत्री

चंपाई सोरेन का इस्तीफा राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया मंजूर, अब ये विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >