रांची का मौसम बदला, बिजली कड़की, बारिश के साथ गिरे ओले, झारखंड के आधा दर्जन जिलों में वर्षा की चेतावनी

Weather Warning : rain and lighting in half dozen districts of jharkhand रांची : झारखंड की राजधानी रांची का मौसम बदल गया है. काले-काले बादल आसमान में छाये हैं और बिजली कड़ने के बाद यहां बारिश शुरू हो गयी है. राजधानी समेत आधा दर्जन जिलों में बारिश शुरू होने वाली है. इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी. एक-दो जगहों पर वज्रपात भी हो सकता है. मौसम विभाग की तात्कालिक चेतावनी में कहा गया है कि दो-तीन घंटे के भीतर रांची, गुमला, लातेहार, रामगढ़, लोहरदगा और बोकारो जिले के कुछ भागों में मेघ-गर्जन के साथ वर्षा की संभावना है.

रांची : झारखंड (Jharkhand) की राजधानी रांची (Ranchi) का मौसम बदल गया है. काले-काले बादल आसमान में छाये हैं और बिजली कड़ने के बाद यहां बारिश शुरू हो गयी है. रांची समेत आधा दर्जन जिलों में बारिश (Rain) शुरू होने वाली है. इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी. एक-दो जगहों पर वज्रपात (Thunderstorm/Lightning) भी हो सकता है. मौसम विभाग (Weather Department) की तात्कालिक चेतावनी (Nowcast में कहा गया है कि दो-तीन घंटे के भीतर रांची, गुमला, लातेहार, रामगढ़, लोहरदगा और बोकारो जिले के कुछ भागों में मेघ-गर्जन के साथ वर्षा की संभावना है.

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के पूर्वानुमान में कहा गया है कि झारखंड के दक्षिणी (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां जिलों) में मेघ गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा हो सकती है.

Also Read: लालू प्रसाद की उम्मीदों को लगा झटका, नहीं मिलेगी पेरोल

मध्य झारखंड (रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़) और उत्तर-पश्चिमी झारखंड (पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार तथा लोहरदगा) में कुछ जगहों पर वर्षा हो सकती है. इन जिलों में अगले 2-3 दिन के दौरान दिन के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखेगा.

9 अप्रैल और 10 अप्रैल को भी झारखंड के कई जिलों में कुछ जगहों पर हल्के दर्जे की वर्षा हो सकती है. उल्लेखनीय है कि पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में एक-दो जगहों पर हल्के दर्जे की वर्षा हुई. सबसे अधिक बारिश सिमडेगा जिला के कुरडेग में हुई.

इस दौरान जमशेदपुर का उच्चतम तापमान पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान रांची के कांके में रहा. यहां का न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, सिमडेगा के कुरडेग में 10.4 मिलीमीटर वर्षापात हुआ, जबकि पश्चिम सिंहभूम के जिला मुख्यालय चाईबासा में 8.2 मिलीमीटर वर्षा हुई. चाईबासा में एक मार्च, 2020 से 8 अप्रैल, 2020 की सुबह 8:30 बजे तक 94.3 मिलीमीटर वर्षा हुई है.

इस दौरान सबसे ज्यादा 120.9 मिमी वर्षा डाल्टेनगंज में हुई, जबकि जमशेदपुर, रांची और बोकारो में क्रमश: 110.1 मिमी, 91.3 मिमी और 79.8 मिमी वर्षा हुई.

यहां बताना प्रासंगिक होगा कि मंगलवार (7 अप्रैल, 2020) को सिमडेगा जिला के कुरडेग में जमकर बारिश हुई थी. हालांकि, यह बारिश थोड़ी देर के लिए ही हुई थी. मेघ गर्जन के साथ हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >