धुर्वा में जुआ चलाने के आरोप में छापेमारी, एक हिरासत में

धुर्वा में जुआ चलाने के आरोप में छापेमारी, एक हिरासत में

रांची : धुर्वा थाना की पुलिस ने गुरुवार की रात इलाके के विभिन्न स्थानों में छापेमारी के जुआ चलाने के आरोप में प्रिंस उर्फ लाली को हिरासत में लिया है. हालांकि जुआ के अड्डे से कितने पैसे और क्या सामान मिले हैं, पुलिस ने अभी इसका खुलासा नहीं किया है. उल्लेखनीय है कि प्रिंस पूर्व में भी जुआ चलाने का काम कर चुका है. पूर्व में उसका नाम तत्कालीन पार्षद रत्नेश की हत्या में भी सामने आया था. तब यह बात सामने आयी थी कि पार्षद जुआ चलाने का विरोध करता था. इसलिए उसकी हत्या की गयी. मामले में प्रिंस सहित कुछ अन्य आरोपी भी गिरफ्तार हुए थे. लेकिन साक्ष्य नहीं मिलने पर बरी कर दिए गये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >