राहुल गांधी को मुझसे प्यार है, इसलिए गोड्डा नहीं आएगी उनकी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’, बोले डॉ निशिकांत दुबे

राहुल गांधी मणिपुर से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की शुरुआत करने जा रहे हैं. यात्रा का समापन मुंबई में होगा. पूर्वोत्तर के राज्यों से होते हुए राहुल गांधी की यात्रा झारखंड में प्रवेश करेगी. झारखंड में वह आठ दिनों तक रहेंगे. इस दौरान 13 जिलों में 804 किलोमीटर की यात्रा करेंगे.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी झारखंड की यात्रा पर आने वाले हैं. राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर गोड्डा के सांसद और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता डॉ निशिकांत दुबे ने बड़ी बात कह दी है. उन्होंने कहा है कि लगता है राहुल गांधी को मुझसे बहुत प्यार है. इसलिए उन्होंने मेरे संसदीय क्षेत्र गोड्डा को अपनी यात्रा के लिए नहीं चुना. डॉ दुबे ने कहा कि सिर्फ गोड्डा ही नहीं, उनकी यात्रा देवघर जिले में भी नहीं जाएगी. गोड्डा के सांसद ने कहा कि राहुल गांधी देवघर नहीं जा रहे हैं, क्योंकि झारखंड कांग्रेस के नेता उन पर बाबा मंदिर में दर्शन का दबाव बनाएंगे. लेकिन, लोकसभा चुनाव 2024 में राहुल गांधी को सेक्युलर दिखना है. देवघर में बाबा बैद्यनाथ के मंदिर में पूजा करने जाएंगे, तो इससे मुस्लिम वोटर नाराज हो जाएंगे. मुस्लिम वोटर नाराज न हो जाएं, इसलिए उन्होंने देवघर और गोड्डा जिले को छोड़ दिया है. उन्होंने कहा कि हर बार चुनाव से पहले राहुल गांधी खुद को सेक्युलर दिखाने की कोशिश करते हैं. मंदिर में जाएंगे, तो उनकी इस छवि को धक्का लगेगा. चुनाव में उन्हें मुस्लिम वोटों का नुकसान झेलना पड़ सकता है.

मणिपुर से शुरू होगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा

बता दें कि 14 जनवरी से राहुल गांधी मणिपुर से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की शुरुआत करने जा रहे हैं. यात्रा का समापन मुंबई में होगा. पूर्वोत्तर के राज्यों से होते हुए राहुल गांधी की यात्रा झारखंड में प्रवेश करेगी. झारखंड में वह आठ दिनों तक रहेंगे. इस दौरान 13 जिलों में 804 किलोमीटर की यात्रा करेंगे. झारखंड में उनके साथ स्थानीय नेता भी उनकी यात्रा में शामिल होंगे. झारखंड कांग्रेस के नेता इसको लेकर बेहद उत्साहित हैं. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा है कि झारखंड सरकार को अस्थिर करने की कोशिश हो रही है. ऐसे समय में राहुल गांधी की यात्रा बेहद जरूरी थी.

Also Read: झारखंड में धनबाद से शुरू होगी राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’, 804 किमी की करेंगे यात्रा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >