झारखंड: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का दूसरा चरण 14 फरवरी से, गढ़वा-पलामू के बाद बिहार में एंट्री

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हैं. पहले चरण में वे झारखंड के पाकुड़, देवघर, धनबाद, बोकारो, रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला समेत कई जिलों का भ्रमण कर ओडिशा निकल गए थे. दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ से वे झारखंड के गढ़वा में 14 फरवरी को प्रवेश करेंगे.

रांची: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का दूसरा चरण झारखंड में 14 फरवरी से शुरू हो रहा है. छत्तीसगढ़ से झारखंड के गढ़वा जिले के गोदरमाना में राहुल गांधी की न्याय यात्रा प्रवेश करेगी और रंकागढ़ फाटक, गढ़वा शहर बाजार, बी मोड़ होते हुए पलामू जिले के नावा बाजार पहुंचेगी. यहां राहुल गांधी रात्रिविश्राम करेंगे. 15 फरवरी को जपला मोड़-छतरपुर होते हुए वे हरिहरगंज पहुंचेंगे और वहां से बिहार में प्रवेश करेंगे. इधर, झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनल शांति ने बयान जारी कर कहा है कि नरेंद्र मोदी सरकार के अन्याय के खिलाफ राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली जा रही है. समाज में जनजागरण का अभियान चलाया जा रहा है.

सड़क पर उतरने को मजबूर किसान

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हैं. पहले चरण में वे झारखंड के पाकुड़, देवघर, धनबाद, बोकारो, रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला समेत कई जिलों का भ्रमण कर ओडिशा निकल गए थे. दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ से वे झारखंड के गढ़वा में 14 फरवरी को प्रवेश करेंगे. पलामू होते वे बिहार में एंट्री करेंगे. इधर, भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनल शांति ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के अन्याय के खिलाफ राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली जा रही है. समाज में जनजागरण का अभियान चल रहा है. उन्होंने कहा कि एक तरफ अपने लिए न्याय की मांग कर रहे किसानों पर दमनात्मक कार्रवाई की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी इन सबको नजरअंदाज कर विदेश भ्रमण कर रहे हैं. नरेंद्र मोदी की कथनी एवं करनी में अंतर के चलते ही देश का किसान समुदाय फिर से सड़क पर उतरने को मजबूर हो गया है.

Also Read: भारत जोड़ो न्याय यात्रा: राहुल गांधी ने PM नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना,बोले-HEC का निजीकरण करना चाहती है सरकार

मोदी सरकार की दमनकारी नीतियों का विरोध

देश के अन्नदाताओं के खिलाफ नरेंद्र मोदी सरकार की दमनकारी नीतियों का कांग्रेस ने पूरजोर विरोध किया है. किसानों पर बरसायी जा रही आंसू गैस को तानाशाह शासक के अहंकार में डूबने का प्रतीक बताया. झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पार्ट-2 भीषण अन्याय काल की गवाह है. युवा वर्ग बेरोजगारी से निजात पाने के लिए न्याय, नारी वर्ग अत्याचार से मुक्त होने के लिए न्याय, किसान फसलों के उचित मूल्य के लिए न्याय, समाज का वंचित तबका उचित भागीदारी के लिए न्याय और देश निर्माण में लगे श्रमिक अपने श्रम के उचित मूल्य के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार खामोश है.

Also Read: भारत जोड़ो न्याय यात्रा: पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के आवास पहुंचे राहुल गांधी, पत्नी कल्पना सोरेन से की मुलाकात

कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतरकर करती रहेगी संघर्ष

सोनल शांति ने कहा कि मोदी सरकार के आश्वासन के बाद किसानों ने अपना आंदोलन स्थगित कर सरकार से न्याय पाने की आस लगा रखी थी, परंतु तानाशाह शासक की तरह मोदी ने उनके खिलाफ दमन की कार्रवाई शुरू कर दी है. किसानों के आंदोलन को दबाने के लिए दिल्ली की सीमाओं की घेराबंदी की गई है. मोदी सरकार को देर-सबेर देश की जनता को न्याय देना ही होगा और कांग्रेस इसके लिए सड़कों पर संघर्ष करती रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >