Hockey: सिमडेगा, पलामू, बोकारो, हजारीबाग व एकलव्य सेंटर दोनों वर्गों के क्वाफा में

मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में चल रही सातवीं सीनियर झारखंड राज्य हॉकी चैंपियनशिप के तीसरे दिन 14 मैच खेले गये.

खेल संवाददाता, रांची मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में चल रही सातवीं सीनियर झारखंड राज्य हॉकी चैंपियनशिप के तीसरे दिन 14 मैच खेले गये. पुरुष वर्ग में सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पलामू, बोकारो, हजारीबाग, रेलवे, एकलव्य हॉकी सेंटर और एनटीएचए की टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंची. वहीं, महिला वर्ग में रांची, सिमडेगा, पलामू, पाकुड़, बोकारो, गुमला, हजारीबाग और एकलव्य सेंटर ने अपने मुकाबले जीत कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. टाटा स्टील फाउंडेशन, खेल विभाग झारखंड और हॉकी झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित चैंपियनशिप में मंगलवार को महिला वर्ग में गुमला ने देवघर को 5-0 से, रांची ने दुमका को 17-0 से, पाकुड़ ने ईस्ट सिंहभूम को 6-0 से और सिमडेगा ने वेस्ट सिंहभूम को 5-0 से पराजित किया. हजारीबाग व पलामू का मुकाबला गोलरहित ड्रॉ रहा. वहीं, पुरुष वर्ग में गोड्डा ने देवघर को 6-0 से, पश्चिमी सिंहभूम ने पाकुड़ को 4-0 से, गढ़वा ने लोहरदगा को 5-1 से, पूर्वी सिंहभूम ने कोडरमा को 5-0 से, जबकि पलामू ने धनबाद को 1-0 से हराया. रामगढ़ और जामताड़ा का मैच 3-3 से ड्रॉ रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >