दीनानाथ पेंटे बने PUCL के नये अध्यक्ष, झारखंड कन्वेंशन में 3 प्रस्ताव पारित

पीयूसीएल झारखंड का कन्वेंशन संपन्न हो गया है. कन्वेंशन में तीन नये प्रस्ताव पारित किए गये और पिछले कई प्रस्तावों को जारी रखने की संपुष्टि की गई.

रांची : लोक स्वतंत्र संगठन (पीयूसीएल ) झारखंड का कन्वेंशन संपन्न हो गया. इस कन्वेंशन में दीनानाथ पेंटे को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया. कार्यक्रम में आगामी दो वर्षों के लिए कार्य योजना निर्धारित की गयी. इसके अलावा पिछले कई प्रस्तावों पर चर्चा कर उन्हें जारी रखने का समर्थन किया गया और तीन नये प्रस्ताव पारित किए गये.

कौन कौन से प्रस्ताव किये गये पारित

  1. बिना किसी राजनीतिक दल को समर्थन या उनकी आलोचना किए हुए सांप्रदायिकता और मानवाधिकार हनन के किसी भी मामले में दूसरे समान विचारधारा वाले संगठनों के साथ तालमेल बनाकर सहयोग किया जाएगा.
  2. विचाराधीन कैदियों के मानवाधिकार हनन और जेल और न्यायिक सुधार की दिशा में निरंतर काम करते रहने की आवश्यकता है.
  3. झारखंड की नयी यूनिट के रूप में घाटशिला के गठन के लिए सहमति बनी. अब यह स्वतंत्र इकाई है जो पहले पूर्वी सिंहभूम में जमशेदपुर इकाई के अंतर्गत कार्यरत थी.

नवनिर्वाचित समिति के सदस्यों ने संभाला कार्यभार

सम्मेलन में पूर्व महासचिव अरविंद अविनाश ने नई समिति को कार्यभार सौंपा. समिति के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों ने अपना कार्यभार संभाल लिया है. शशि सागर वर्मा को महासचिव की जिम्मेदारी दी गयी है. वहीं, दशरथ महतो, विनोद कुमार पॉल, डॉ सुप्रीयो भट्टाचार्य, डॉ पीएम टोनी को उपाध्यक्ष और जितेंद्र कुमार को सचिव बनाया गया है. निषाद खान और संजय कुमार बोस को संगठन सचिव और कमलेश साव को कोषाध्यक्ष बनाया गया है. कार्यक्रम में पिछली समिति के उपाध्यक्ष सोलोमन ने राज्य की रिपोर्ट पेश की. भारत भूषण चौधरी ने सभा का संचालन किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कुमारी लीना ने किया.

Also Read: Deoghar Road Accident: शादी की खुशियां मातम में बदली, पालोजोरी में सड़क हादसे में 3 की मौत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >