बेड़ो में अनमैप्ड मतदाता सूची का प्रकाशन

सभी बूथों पर मतदाताओं को सूची उपलब्ध करायी गयी

बेड़ो.

चुनाव आयोग के दिशा निर्देश में बेड़ो प्रखंड के सभी बूथों पर अनमैप्ड मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया. अनमैप्ड सूची में शामिल मतदाताओं से उसे देखकर जांच करने व मैपिंग के लिए आवश्यक दस्तावेज की मांग की गयी. सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी राज कुंवर सिंह ने अलग-अलग बूथों का दौरा कर बीएलओ के द्वारा किये जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया. श्री सिंह ने बताया कि मतदाताओं के लिए दो दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है. जिसमें सभी मतदाताओं को अपना व अपने परिवार के सदस्यों का 2003 के मतदाता सूची से 2024 के मतदाता सूची से लिंक करना अनिवार्य है. जिससे मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 का कार्यक्रम सफल बनाया जा सके. मौके पर सीओ ने बेड़ो के नये बूथ नंबर 153, 154, 155 का दौरा किया. मौके पर बीएलओ सरस्वती देवी, सल्यानी धान, रूना तिर्की सहित कई लोग मौजूद थे.

सभी बूथों पर मतदाताओं को सूची उपलब्ध करायी गयीB

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >