शिलापट में सांसद का नाम नहीं रहने पर विरोध

ग्रामीण विकास विभाग द्वारा अनाबद्ध निधि से अमेठिया नगर में बुधवार को हुए पीसीसी पथ शिलान्यास में शिलापट में सांसद का नाम अंकित नहीं होने पर सांसद के आदेशानुसार भाजपा खिजरी मंडल के कार्यकर्ताअों ने विरोध दर्ज कराया है.

नामकुम : ग्रामीण विकास विभाग द्वारा अनाबद्ध निधि से अमेठिया नगर में बुधवार को हुए पीसीसी पथ शिलान्यास में शिलापट में सांसद का नाम अंकित नहीं होने पर सांसद के आदेशानुसार भाजपा खिजरी मंडल के कार्यकर्ताअों ने विरोध दर्ज कराया है.

अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शिलापट में विधायक, जिप सदस्य व मुखिया का नाम अंकित है, परंतु सांसद का नहीं. जो कि गलत है. विरोध करनेवालों में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह, गोरखनाथ सिंह, राजू नायक, संजय सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >