Ranchi News राग भैरवी की मंद बांसुरी ध्वनि दर्द को कम करने में सक्षम

बीआइटी मेसरा के संगीतकार और शिक्षाविद् प्रो मृणाल कुमार पाठक ने भारतीय शास्त्रीय संगीत और आधुनिक विज्ञान पर शोध किया है.

रांची. बीआइटी मेसरा के संगीतकार और शिक्षाविद् प्रो मृणाल कुमार पाठक ने भारतीय शास्त्रीय संगीत और आधुनिक विज्ञान पर शोध किया है. यह पाया गया है कि राग भैरवी की मंद बांसुरी ध्वनि (15 डीबी) दर्द को कम करने में सक्षम है. सिद्ध किया है कि जब स्विस एल्बिनो चूहों को राग भैरवी (15 डीबी पर बांसुरी) सुनाई गयी, तो उनके मस्तिष्क में बीटा-एंडोर्फिन का स्राव बढ़ा और हाइपोथैलेमस-पिट्यूटरी-अधिवृक्क अक्ष सक्रिय हुआ. इससे दर्द में उल्लेखनीय कमी आयी. प्रो मृणाल पाठक के इस शोध में उनके सहयोगी पूर्व प्रो शक्ति पटनायक (फार्मेसी विभाग, बीआइटी मेसरा), जो वर्तमान में संयुक्त राज्य अमेरिका में शोधरत हैं, उन्होंने इस परियोजना में जैव-रसायन और औषध विज्ञान के दृष्टिकोण से बहुमूल्य योगदान दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >