बरियातू क्षेत्र से निकाली गयी शोभायात्रा

श्री महावीर मंडल बरियातू क्षेत्र में रामनवमी पर शोभायात्रा निकाली गयी.

रांची. श्री महावीर मंडल बरियातू क्षेत्र में रामनवमी पर शोभायात्रा निकाली गयी. बड़गाईं से शुरू हुई शोभायात्रा बरियातू क्षेत्र के श्री सीताराम मंदिर हाउसिंग कॉलोनी पहुंचकर श्री महावीर मंडल बरियातू क्षेत्र की मुख्य शोभायात्रा के साथ में मिल गयी. इसके बाद यूनिवर्सिटी कॉलोनी मंदिर, श्री शिव मंदिर बिजली ऑफिस चौक, श्री महावीर मंदिर इंद्रप्रस्थ कॉलोनी जोड़ा तालाब, रिम्स स्टाफ क्वार्टर, नया टोली, रिम्स चौक, मिलन चौक, तेतर टोली, सरहुल नगर की शोभायात्रा के साथ करमटोली चौक पहुंची. करमटोली चौक पर श्री महावीर मंडल मोरहाबादी और बरियातू क्षेत्र की शोभायात्रा का मिलन हुआ. बड़गाईं शोभायात्रा के साथ रामचंद्र जी की भव्य झांकी निकाली गयी. शोभायात्रा का नेतृत्व राजकिशोर, प्रकाश चंद्र सिन्हा, सुनील शर्मा, सुनील कुमार बॉबी, डॉ जीवाधन प्रसाद कर रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >