पर्यटन क्षेत्र में विदेशी निवेशकों को न्योता देने की तैयारी

झारखंड में पर्यटन क्षेत्र में निवेश के लिए विदेशी निवेशकों को न्योता देने की तैयारी है. झारखंड में हाल के दिनों में देशविदेश के पर्यटकों की आवाजाही बढ़ी है.

रांची. झारखंड में पर्यटन क्षेत्र में निवेश के लिए विदेशी निवेशकों को न्योता देने की तैयारी है. झारखंड में हाल के दिनों में देशविदेश के पर्यटकों की आवाजाही बढ़ी है. ऐसे में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में दुनिया को पर्यटन के लिए आमंत्रित किया जायेगा. प्रकृति प्रेमी, इतिहास के जानकार, रोमांच के शौकीन, सांस्कृतिक अनुभव चाहने वाले या सार्थक यात्रा के इच्छुक- हर प्रकार के पर्यटक झारखंड में अपनी पसंद का अनुभव पा सकते हैं. 25 वर्ष का युवा झारखंड निवेश और विकास के माध्यम से पर्यटन क्षेत्र में नये अवसरों के द्वार खोलने को तैयार है.

आकर्षित करते हैं झारखंड के वन और झरने

झारखंड में यात्रा भूमि, लोगों और परंपराओं के साथ गहरे व स्थायी संबंधों पर केंद्रित है. यहां के घने वन, जलप्रपात, जीवंत आदिवासी संस्कृति और ऐतिहासिक परिदृश्य आगंतुकों को निरंतरता पर आधारित गहन और आत्मीय अनुभव प्रदान करते हैं. छोटानागपुर पठार की भौगोलिक संरचना यहां के पर्यटन के स्वरूप को परिभाषित करती है. सड़कों के किनारे फैले जंगल, खुली घाटियों में बसे पारंपरिक गांव और चट्टानों से होकर बहती कलकल नदियां लोगों को आकर्षित करती हैं. हुंडरू, दशम, जोन्हा और लोध जैसे छोटे-बड़े जलप्रपात पूर्वी भारत के सबसे आकर्षक और मनमोहक जलप्रपातों में शुमार हैं.

प्रकृति, संस्कृति, अध्यात्म और इतिहास का अद्भुत संगम

प्राकृतिक सौंदर्य के साथ-साथ झारखंड का पर्यटन आदिवासी विरासत के साथ गहराई से जुड़ा हुआ है. यहां के आदिवासी समुदायों की भाषाएं, पर्व-त्योहार, कला और रीति-रिवाज आज भी जीवंत परंपराओं के रूप में कायम हैं. सरहुल, करम, सोहराय, टुसू एवं अन्य उत्सव ऋतुचक्र और सामुदायिक जीवन को प्रतिबिंबित करते हैं, जबकि सोहराय और कोहबर भित्ति चित्रकला, पैतकर पेंटिंग, डोकरा आर्ट और छऊ नृत्य सृजनशीलता को सीधे भूमि और आस्था से जोड़ते हैं. राज्य के आध्यात्मिक और ऐतिहासिक स्थल भी झारखंड के पर्यटन मानचित्र को और विस्तृत करते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >