प्रतिनिधि, खलारी फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाने वाला महाशिवरात्रि महोत्सव को लेकर खलारी कोयलांचल में तैयारी पूरी कर ली गयी है. सभी शिव मंदिरों को विद्युत साज-सज्जा और फूलों से सजा दिया गया है. प्रसिद्ध खलारी पहाड़ी मंदिर, जानकी मंदिर सहित क्षेत्र के करकट्टा, धमधमिया, चूरी, डकरा, राय शिवमंदिर समेत अन्य सभी शिव मंदिरों में भगवान शिव की आराधना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ होती है. खासकर प्रसिद्ध खलारी पहाड़ी मंदिर व जानकी मंदिर में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. वहीं, कई शिव मंदिरों में शिव पार्वती का विवाह कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जाता है. मान्यता है कि शिवरात्रि के दिन महादेव के नाम का ध्यान करने से साधक के जीवन में हमेशा सुख-शांति बनी रहती है. महादेव और मां पार्वती की कृपा प्राप्त होती है. अखंड हरीकीर्तन की शुरुआत खलारी के करकट्टा शिव मंदिर में शिवरात्रि के मौके पर 24 घंटे का अखंड हरी कीर्तन की शुरुआत की गयी है. इससे पूर्व शिव मंदिर में पुजारी बिनोद मिश्रा विधिवत पूजन कराकर आरती करवाये. यजमान के रूप में उमेश कुमार अनुष्ठान किये. शिव भक्तों ने जय शिव शंकर, जय श्रीराम के जयकारे लगाये. इस अखंड में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी भाग लिया. साथ ही क्षेत्र के धमधमिया नौ नंबर शिव मंदिर, चूरी शिव मंदिर सहित अन्य कई शिव मंदिरों में अखंड हरी कीर्तन शुरुआत हुई. इस अखंड हरी कीर्तन में श्रीभगवान सिंह, सुधीर सिंह, रमेशर सिंह, संजीव सिंह, कामता सिंह, हरगोविंद पासवान, दिलीप कुमार चौधरी, मनोज यादव, गौरव सिंह, शियाराम सिंह, प्रिंस चौहान, सोनू कुमार, अमन कुमार, दीपिका चौहान, दिव्या कुमारी, मोहित कुमार, विनय खलखो, हरेश सिंह, सतेन्द्र चौहान, अभिषेक सिंह समेत करकट्टा-विश्रामपुर के सभी लोगों का सहयोग रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
