प्रभात खबर का असर, रांची में युवा किसान की आत्महत्या मामले में मृतक के घर पहुंचे कृषि पदाधिकारी ने की जांच

जांच के क्रम में पता चला कि अविनाश कुमार चौधरी लगभग 15 एकड़ की निजी भूमि पर टपक सिंचाई के माध्यम से खेती करते आ रहे थे. टपक सिंचाई योजना का लाभ उन्हें 90% अनुदान पर कृषि विभाग द्वारा दिया गया था

प्रभात खबर में छपी समाचार का एक बार फिर असर देखने को मिला है. दरअसल प्रभात खबर ने 8 अप्रैल दिन शनिवार के अंक में तरबूज की खेती में ”10 लाख रुपये डूबे, युवा किसान ने स्टोर रूम में लगायी फांसी” नामक शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया. इसके आलोक में कृषि मंत्री, विभाग के सचिव, रांची जिला उपायुक्त ने संज्ञान लिया. जिला कृषि पदाधिकारी ने खुद मृतक के घर जाकर वस्तुस्थिति की जांच की.

जिसमें कई बातें सामने आयी. जांच के क्रम में पता चला कि अविनाश कुमार चौधरी लगभग 15 एकड़ की निजी भूमि पर टपक सिंचाई के माध्यम से खेती करते आ रहे थे. टपक सिंचाई योजना का लाभ उन्हें 90% अनुदान पर कृषि विभाग द्वारा दिया गया था. वर्तमान में वो तरबूज की खेती कर रहा था, जिसमें उन्हें भारी नुकसान हुआ. जांच में ये भी पता चला कि युवा किसान ने केनरा बैंक ओरमांझी से 50,000 रुपये कर्ज लिया था और हाल ही में उसका लिमिट बढ़ाकर 1,25,000 रुपये कराया गया था.

कृषि विभाग द्वारा बाद में खेती की जगह का भी निरीक्षण किया गया. इसमें तरबूज फसल की स्थिति अच्छी नहीं थी. हालांकि तरबूज की खेती करने के बाद उन्होंने कोहड़े की फसल लगायी थी. निरीक्षण के क्रम में कृषक के दरवाजे पर ट्रैक्टर, रोटावेटर, कल्टीवेटर, टेलर आदि पाये गये. परिवार के सदस्यों ने बताया कि उन्होंने कुछ महीने पहले ट्रैक्टर लिया था.

क्या कहा परिवार के सदस्यों ने

परिवार के सदस्यों की मानें तो दिन शुक्रवार को अविनाश कुमार चौधरी अपने खेत में वहां के स्थानीय मजदूर के माध्यम से कृषि कार्य करा रहे थे, सबकुछ सामान्य था. परिवार के लोगों ने बताया कि किस परस्थिति में उन्होंने आत्महत्या क्यों की ये समझ से परे हैं. हालांकि तरबूज की खेती में नुकसान होने पर वह परेशान जरूर था. विभाग की मानें तो आत्महत्या की वजह वस्तृत जांच का विषय है. प्रशासन की ओर से मृतक अविनाश के परिजनों को आकस्मिकता कोष योजना से सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया गया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >