रांची. गुरुनानक देव जी का प्रकाश पर्व को लेकर रविवार को गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा की आमसभा गुरुद्वारा साहिब के परिसर में हुई. अध्यक्षता सत्संग सभा के अध्यक्ष अर्जुन देव मिढा ने की. प्रकाश पर्व की तैयारी पर विमर्श किया गया. 24 अक्टूबर से प्रभात फेरी निकालने का निर्णय लिया गया. वहीं समापन दो नवंबर को होगा. हर सुबह 5:30 से आठ बजे तक प्रभात फेरी निकाली जायेगी. फेरी कृष्णा नगर कॉलोनी की विभिन्न गलियों का भ्रमण करेगी. साथ ही प्रकाश पर्व पर तीन दिवसीय समारोह होगा. इसमें तीन नवंबर को गुरुद्वारा मैदान कृष्णा नगर कॉलोनी से दोपहर तीन बजे नगर कीर्तन निकाला जायेगा. नगर कीर्तन मेट्रो गली, रातू रोड, न्यू मार्केट, प्यादा टोली चौक, गांधी चौक, महावीर चौक, शहीद चौक, अलबर्ट एक्का चौक, सर्जना चौक, डेली मार्केट होते हुए लाला लाजपत राय चौक पहुंचेगा. फिर यहां से मुड़कर पीपी कंपाउंड स्थित गुरुनानक स्कूल परिसर में रात नौ बजे समाप्त होगा. इस दिनी गुरुद्वारा मैदान कृष्णा नगर कॉलोनी में दीवान सजाया जायेगा. गुरु का अटूट लंगर और रक्तदान शिविर भी लगाया जायेगा.
चार और पांच नवंबर को भी दीवान सजाया जायेगा. रात आठ बजे से देर रात 2:30 बजे तक रैन सवाई दीवान सजाया जायेगा. तीन दिवसीय समागम के सभी दीवानों में सिख पंथ के महान कीर्तनी जत्था भाई सरबजीत सिंह दुर्ग वाले शबद गायन कर साध संगत को निहाल करेंगे.ये हुए बैठक में शामिल
आम सभा में द्वारकादास मुंजाल, सुंदर दास मिढ़ा, मनीष मिढ़ा, नरेश पपनेजा, प्रेम मिढ़ा, हरगोविंद सिंह, लेखराज अरोड़ा, अशोक गेरा, हरीश मिढ़ा, बिनोद सुखीजा, अनूप गिरधर, मोहन काठपाल, मोहन लाल अरोड़ा, इंदर मिढ़ा, रमेश पपनेजा, अश्विनी सुखीजा, रमेश गिरधर, नीरज सरदाना, लक्ष्मण दास मिढ़ा, वेद प्रकाश मिढ़ा, नीरज, हरजीत बेदी, बॉबी खत्री, सूरज झंडई, अशोक मुंजाल आदि उपस्थित थे .डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
