Ranchi News : 42 वर्ष की लंबी कानूनी लड़ाई के बाद मिला जमीन पर कब्जा

Ranchi News: 42 वर्षों की लंबी कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद बरियातू निवासी आदित्य प्रसाद को सिविल कोर्ट रांची से शुक्रवार को न्याय मिला.

रांची. 42 वर्षों की लंबी कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद बरियातू निवासी आदित्य प्रसाद को सिविल कोर्ट रांची से शुक्रवार को न्याय मिला. शुक्रवार को सिविल कोर्ट रांची के नाजीर जीशान इकबाल के नेतृत्व में एक टीम ने विवादित जमीन पर जाकर आदित्य प्रसाद को उनकी जमीन पर कब्जा दिलाया. पूरी कार्रवाई सिविल कोर्ट रांची के सिविल जज जूनियर डिवीजन चंदन की अदालत से पारित आदेश के आधार पर की गयी.

2011 में सिविल सूट दायर किया था

इस अदालत में आदित्य प्रसाद ने वर्ष 2011 में जमीन पर अपना हक और कब्जा पाने के लिए सिविल सूट दायर किया था. आदित्य प्रसाद ने 1975 में पांच कट्ठा चार छटाक 15 वर्ग फीट की एक जमीन निबंधित बिक्री पट्टा के माध्यम से खरीदी थी. जिसे दबंग पड़ोसी ने अपने दखल कब्जा में ले लिया था. अब 80 वर्ष के हो चुके आदित्य प्रसाद ने कहा कि 80 वर्ष की उम्र में न्याय मिला, जबकि जमीन रहते सभी बच्चों की शादी किराये के घर से की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRABHAT GOPAL JHA

PRABHAT GOPAL JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >