12-13 मई को झारखंड के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम ने करवट ले ली है. 17 मई तक राज्य में गर्मी के साथ दोपहर बाद आंधी, बादल गरजने और बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने 12 और 13 मई को रांची समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

झारखंड मौसम सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

Jharkhand Weather: झारखंड के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. मध्य प्रदेश और हिमालय की तरफ से पश्चिम बंगाल की ओर चल रहे साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण झारखंड का मौसम फिलहाल 17 मई तक बदला हुआ रहेगा. दिन के पहले हिस्से में गर्मी रहेगी, जबकि दोपहर बाद आंधी, गरज के साथ बारिश होने की चेतावनी दी गई है.  

12 मई का मौसम 

मौसम विभाग के अनुसार, 12 मई को एक बार फिर रांची सहित 13 जिलों यानी खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी के साथ बादल गरजने, वज्रपात और बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जबकि पलामू और गढ़वा को छोड़ कर अन्य जिलों में 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा के साथ मेघ गर्जन और बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. 

13 मई का मौसम

13 मई के मौसम की बात करें तो रांची सहित खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, गिरिडीह, देवघर और दुमका में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी, मेघ गर्जन, वज्रपात और बारिश हो सकती है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 

14-15 मई तक का मौसम 

मौसम विभाग के मुताबिक, 14 मई को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार को छोड़ कर अन्य सभी जिलों में दोपहर बाद आकाश में बादल छाए रहेंगे और 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. साथ ही वज्रपात और बारिश भी हो सकती है. मौसम विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. 15 मई को पूरे राज्य में आंधी, बारिश और मेघ गर्जन की संभावना है. मौसम विभाग ने पूरे राज्य में येलो अलर्ट जारी किया है.

इसे भी पढ़ें: गुमला के कामडारा अस्पताल से गायब थीं डॉक्टर, इलाज के अभाव में एंबुलेंस चालक की मौत

इसे भी पढ़ें: रजरप्पा के छिन्नमस्तिका मंदिर से हटाए गए दुकानदारों के पुनर्वास पर हाईकोर्ट सख्त, दिए निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >