रांची के लिवी टैवर्न रेस्टोरेंट एंड बार में भड़की भीषण आग, सारा सामान जलकर राख

Ranchi News: रांची के करम टोली स्थित लिवी टैवर्न रेस्टोरेंट एंड बार में मंगलवार की सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें

रांची से राजेश तिवारी की रिपोर्ट

Ranchi News: झारखंड के रांची के करम टोली से आग लगने की घटना का मामला सामने आया है. करम टोली स्थित लिवी टैवर्न रेस्टोरेंट एंड बार में मंगलवार तड़के करीब चार बजे भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आग लगते ही पूरा रेस्टोरेंट परिसर धुएं और आग की लपटों से घिर गया. 

एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू 

आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी, जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते ग्राउंड फ्लोर और बार सेक्शन पूरी तरह जलकर खाक हो गया. 

फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर नष्ट 

रेस्टोरेंट के शेफ सिद्धार्थ बरुवा ने बताया कि फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान और अन्य सामग्री पूरी तरह नष्ट हो गई. केवल ऊपर का केबिन सुरक्षित बच पाया. 

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका 

कर्मचारियों ने आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया है. हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

इसे भी पढ़ें: गुमला के कामडारा अस्पताल से गायब थीं डॉक्टर, इलाज के अभाव में एंबुलेंस चालक की मौत

इसे भी पढ़ें: रजरप्पा के छिन्नमस्तिका मंदिर से हटाए गए दुकानदारों के पुनर्वास पर हाईकोर्ट सख्त, दिए निर्देश

इसे भी पढ़ें: गुमला में हाथी का कहर, घर ध्वस्त कर खेतों को भी पहुंचाया नुकसान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >