पूजा सिंघल की हिरासत अवधि 12 अप्रैल तक बढ़ी

अदालत ने पूजा सिंघल एवं इंजीनियर शशि प्रकाश की न्यायिक हिरासत अवधि 12 अप्रैल तक बढ़ा दी है.

रांची. इडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में मनी लाउंड्रिंग की आरोपी निलंबित आइएएस पूजा सिंघल सहित अन्य से जुड़े मामले में सोमवार को सुनवाई हुई. अदालत ने पूजा सिंघल एवं इंजीनियर शशि प्रकाश की न्यायिक हिरासत अवधि 12 अप्रैल तक बढ़ा दी है. इडी की ओर से अगली गवाही भी 12 अप्रैल को होगी. इससे पहले पिछली सुनवाई में खूंटी के कार्यपालक अभियंता सिंकदर साहू की गवाही दर्ज की गयी थी. अभी आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल जेल में है. उन्हें अदालत में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया गया. पूजा सिंघल 25 मई 2022 से जेल में है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >