VIDEO: मुठभेड़ में घायल नाबालिग नक्सली को जंगल में छोड़ भागे साथी, झारखंड पुलिस ने ऐसे बचाई जान

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि घायल होने के बाद नक्सली उसे छोड़कर वहां से भाग गये थे.वह रातभर वहां पड़ा रहा. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसका प्राथमिक उपचार कराया. इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे हेलीकॉप्टर से रांची भेजा गया है.

झारखंड के कोल्हान क्षेत्र के हुसीपी जंगल में 13 अक्टूबर को घात लगाए नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध गोलियां चलायी थीं. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, तो पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भाग गए थे. पुलिस-नक्सली मुठभेड़ को लेकर पुलिस को सूचना मिली थी कि इसमें कई नक्सली जख्मी हुए हैं. ऐसी जानकारी मिली कि गंभीर रूप से जख्मी नाबालिग नक्सली को छोड़कर माओवादी जंगल से भाग खड़े हुए हैं. शनिवार को सघन तलाशी अभियान चलाया गया. इस क्रम में मरणासन्न स्थिति में नाबालिग नक्सली मिला. झारखंड पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए इसका प्राथमिक उपचार कराया. इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे हेलीकॉप्टर से रांची लाया गया है. पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि नाबालिग के घायल होने के कारण उससे पूछताछ नहीं की जा सकी है. उन्होंने बताया कि उसके घायल होने के बाद नक्सली उसे छोड़कर वहां से भाग गये थे. इसके बाद बाद वह रातभर वहां पड़ा रहा. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसका प्राथमिक उपचार कराया. इस दौरान जंगल में करीब पांच किलोमीटर कंधे पर लेकर उसे हाथीगुरु कैंप पहुंचे और उसका प्राथमिक उपचार किया गया. इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे हेलीकॉप्टर से रांची भेजा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >