राहे के इलाके में पुलिस ने चलाया सर्च अभियान

पुलिस की चला अभियान

रांची. राहे थाना क्षेत्र में रविवार को विस्फोटक मिलने के बाद पुलिस सतर्क हो गयी है. इस मामले में गंभीरतता बरतते हुए रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक और ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद राहे थाना पुलिस और सताकी कैंप के एसएसबी 26वीं बटालियन ए कंपनी के जवानों के बुधवार को भी संयुक्त सर्च अभियान चलाया. इस दौरान जंगल की ओर जानेवाले सभी सड़कों की छानबीन की गयी. सड़क व आसपास उभरे हुए गड्ढों की भी जांच मेटल डिटेक्टर से की गयी. अभियान में राहे के एसआइ एस टुडू व एसएसबी कमांडर ओर जवान मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >