पहाड़ी मंदिर खलारी के खिचड़ी भंडारे शामिल हुए 40 हजार श्रद्धालु

पहाड़ी मंदिर के भव्य पुनर्निर्माण की 24वीं वर्षगांठ के अवसर पर बुधवार को विशाल खिचड़ी भंडारे का आयोजन

खलारी. खलारी स्थित प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर के भव्य पुनर्निर्माण की 24वीं वर्षगांठ के अवसर पर बुधवार को विशाल खिचड़ी भंडारे का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया. इस अवसर पर खलारी ही नहीं, बल्कि आसपास के क्षेत्रों से भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर परिसर में उमड़ पड़ी. पूरे दिन मंदिर प्रांगण में मेले जैसा माहौल बना रहा और भक्तों में विशेष उत्साह देखा गया. कार्यक्रम की शुरुआत 24 घंटे तक चले अखंड हरिकीर्तन के समापन के साथ हुई. हरिकीर्तन समाप्त होने के बाद सुबह लगभग 11 बजे विधिवत खिचड़ी भंडारे का शुभारंभ किया गया. इससे पूर्व मंदिर के पुजारी बृजराज दुबे एवं सोनू दुबे ने यजमान एवं पहाड़ी मंदिर विकास समिति के सचिव दिनेश पांडेय ‘घंटु’ के साथ मिल कर भगवान को भोग अर्पित किया. इसके पश्चात अतिथियों द्वारा मंदिर में पूजा-अर्चना की गयी. खिचड़ी भंडारे का उद्घाटन एनके एरिया के महाप्रबंधक दिनेश कुमार गुप्ता, डीएसपी आरएन चौधरी, थाना प्रभारी पुनि जयदीप टोपो, मैक्लुस्कीगंज थाना प्रभारी धनंजय बैठा, केडीएच परियोजना पदाधिकारी अनिल सिंह, जिला परिषद सदस्य सरस्वती देवी, केएनपी सिंह, अरबिंद सिंह, बीएन पांडेय तथा राजन सिंह राजा ने श्रद्धालुओं के बीच स्वयं खिचड़ी परोस कर किया. इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि पहाड़ी मंदिर खलारी क्षेत्र की ही नहीं, बल्कि पूरे रांची जिले की एक महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर है. उन्होंने मंदिर के भव्य पुनर्निर्माण और आयोजन को सफल बनाने के लिए पहाड़ी मंदिर विकास समिति तथा खलारी की जनता के सामूहिक प्रयासों की सराहना की. देर शाम तक चले भंडारे में 40 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने खिचड़ी महाप्रसाद ग्रहण किया. श्रद्धालु पहले मंदिर में दर्शन-पूजन करते और उसके बाद पंक्तिबद्ध होकर भंडारे में शामिल होते रहे. मंदिर परिसर में अनुशासन और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया था. पहाड़ी मंदिर विकास समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किये गये थे. भंडारे के सफल आयोजन में एसीसी हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रसाद वितरण में बिना थके अहम भूमिका निभायी. वहीं समाजसेवी भोला साव, रामदेव लाल अग्रवाल, नंदू मेहता, फुलेश्वर महतो, अनिल पासवान, शैलेंद्र शर्मा, शत्रुंजय सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग भंडारे में शामिल हुए. कार्यक्रम को सफल बनाने में पहाड़ी मंदिर विकास समिति के सिद्धेश्वर प्रसाद, ओमप्रकाश राय, अमरेश वर्मा, सुशील अग्रवाल, दिनेश पांडेय ‘घंटु’, सूर्यकांत सिंह, पृथ्वी सिंह, ललन सिंह, दिलीप साहू, बैजनाथ प्रसाद, उदय यादव, धीरज सिन्हा, भूपनाथ साव, नंदलाल साव, बीरू सिंह, कन्हैया झा, समर सेन, अमरेन्द्र यादव, पंकज सिंह, अजय झा, संजय साव, राजू सोनी, प्रदीप साव, भोला साव, रमेश महतो, मनीष लोहरा, रमेश गिरी सहित अन्य सदस्यों एवं स्वयंसेवकों का सराहनीय योगदान रहा.

मंदिर पुनर्निर्माण की 24वीं वर्षगांठ पर श्रद्धालुओं ने किया महाप्रसाद ग्रहण

पूरे दिन मंदिर प्रांगण में मेले जैसा माहौल बना रहा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DINESH PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >