PM Modi Mega Road Show: रांची में पीएम मोदी का मेगा रोड शो, उमड़ा जनसैलाब

PM Modi Mega Road Show: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी ने रविवार को झारखंड का दौरा किया. उन्होंने बोकारो और गुमला में एक-एक जनसभा की. वहीं राजधानी रांची में मेगा रोड शो किया. पीएम मोदी की रोड शो में बड़ी संख्या में भीड़ जुटी.

PM Modi Mega Road Show: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी ने रविवार को प्रदेश का दौरा किया. पीएम मोदी ने पहले बोकारो फिर गुमला में एक-एक जनसभा की. इस दौरान उन्होंने लोगों से बीजेपी के पक्ष में वोट की अपील की. पीएम मोदी ने रविवार शाम को राजधानी रांची में एक मेगा रोड शो भी किया. पीएम मोदी के रोड शो बड़ी संख्या में भीड़ जुटी. लोगों ने सड़क के दोनों ओर खड़े होकर पीएम मोदी का स्वागत किया. जवाब में पीएम मोदी ने भी हाथ हिलाकर सबका अभिवादन किया. पीएम मोदी के रोड शो को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. 17 IPS समेत 4 हजार जवानों की तैनाती की गई थी.

पीएम मोदी की झलक पाने को बेताब दिखे लोग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में भारी भीड़ जुटी. लोग पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे. पीएम मोदी खुले वाहन में सवार होकर मेगा रोड शो के लिए निकले. उनके साथ रांची से बीजेपी प्रत्याशी सीपी सिंह, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ समेत कई और बीजेपी नेता साथ थे. रोड शो के दौरान सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए. हाथ हिलाकर उनका स्वागत किया. पीएम मोदी ने पार्टी प्रत्याशी सीपी सिंह के समर्थन में रोड शो किया.

पार्टी का झंडा लेकर सड़क के दोनों ओर थे समर्थक

पीएम मोदी के रोड शो के दौरान बीजेपी समर्थक सड़क के दोनों ओर पार्टी का झंडा लेकर खड़े नजर आये. पीएम मोदी की झलक पाने के लिए लोग बेताब दिखे. घरों की छतों पर भी खड़े होकर लोगों ने पीएम मोदी का अभिवादन किया. रोड शो के दौरान पीएम मोदी के हाथ में पार्टी सिंबल नजर आया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >