सरकार ने बताया पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त कब मिलेगी? डायरेक्ट खाते में आएंगे पैसे, ऐसे चेक करें स्टेटस

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पंजीकृत लाभुकों को 14वीं किस्त का इंतजार है. भारत सरकार के कृषि मंत्रालय ने इसे लेकर अपडेट दिया है. विभाग द्वारा योजना के लाभार्थी के बैंक खाते में 2000 रुपये की राशि ट्रांसफर की जायेगी. झारखंड में 31,01,604 किसान इसका लाभ ले पाएंगे.

PM Kisan Yojana 14th Installment Date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पंजीकृत लाभुकों को 14वीं किस्त का इंतजार है. लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक भारत सरकार का कृषि मंत्रालय इसी महीने यानी जून 2023 में पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त जारी कर रहा है. विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर बताया कि सीधे बैंक खाते में राशि प्राप्त करने की सभी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं. विभाग द्वारा योजना के लाभार्थी के बैंक खाते में 2000 रुपये की राशि ट्रांसफर की जायेगी. झारखंड में 31,01,604 किसान पीएम किसान योजना के तहत पंजीकृत हैं, इन सभी के खाते में योजना की 14वीं किस्त भेजी जाएगी.

राशि बैंक खाते में ट्रांसफर होने के बाद आएगे मेसेज

जिस बैंक शाखा में आपका पीएम किसान योजना बैंक खाता है, वहां जाकर आप पीएम किसान 14वीं किस्त 2023 चेक कर सकते हैं. रिलीज की तारीख के बाद, आप अपने लॉगिन डिटेल के साथ बैंक से या ऑफिशियल वेबसाइट से पीएम किसान 14वीं किस्त की स्थिति लेने में सक्षम होंगे. एक बार राशि बैंक खाते में ट्रांसफर हो जाने के बाद रजिस्ट्रेड मोबाइल नंबर पर एक कन्फर्मेशन मेसेज मिलेगा. केवल पात्र किसान ही pmkisan.gov.in 14वीं किस्त की स्थिति की जांच ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं.

ऐसे चेक करें अपना नाम

  • सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट www.pmkisangov.in पर जाएं.

  • उसके बाद Farmers Corner सेक्शन पर जाएं

  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा जहां आपसे आपका आधार नंबर और इमेज वेरिफिकेशन के लिए कहा जाएगा.

  • सब सही-सही भरकर दिए गए सर्च बटन पर क्लिक कर दें.

  • इसके बाद आपके सामने आपके pm kisan beneficiary status आ जाएगा.

  • इसमें आपके रजिस्ट्रेशन का पूरा विवरण आ जाता है. साथ ही आपका आवेदन कहां पेंडिंग में है और आवेदन अस्वीकार होने पर रिजेक्शन का कारण भी लिखा रहता है.

पीएम किसान 14वीं किस्त के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य

बता दें कि भारत सरकार तीन अलग-अलग किस्तों में 6000 रुपये सालाना देती है, जिसके लिए 14वीं किस्त चल रही है. बोर्ड ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त पाने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया है. 13वीं किस्त लाभुकों के बैंक खाते में जमा करा दी गई है, लेकिन विभाग ने सभी किसानों को अपना ई-केवाईसी करने के लिए कहा है, ताकि यह पुष्टि हो सके कि वे इस योजना के पात्र हैं. विभाग ने पहले ही इस बात की पुष्टि कर दी है कि इस योजना का लाभ केवल उन भूमि मालिकों के सीमांत किसानों को मिलेगा, जिनकी वार्षिक आय 2.5 लाख से कम है. मालूम हो कि पीएम किसान योजना 24 फरवरी 2019 को शुरू की गई थी और तब से लाखों किसान संबंधित विभाग से अपनी किस्त प्राप्त कर योजना का लाभ उठा रहे हैं.

Also Read: Explainer: क्या है गोधन न्याय योजना ? जिसका कल मंत्री बादल पत्रलेख ने किया लोकार्पण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >