मुआवजे की मांग को लेकर 32 घंटे से पिपरवार-टंडवा मार्ग जाम

सड़क दुर्घटना में पूर्व सीसीएलकर्मी की बुधवार को हो गयी थी मौत

खलारी. पिपरवार महाविद्यालय, कारो के निकट बुधवार दोपहर सड़क दुर्घटना में सेवानिवृत सीसीएलकर्मी उमेश करमाली उर्फ उरेश करमाली की हुई मौत के बाद से पिपरवार-टंडवा मार्ग जाम है. इससे घटनास्थल से दोनों ओर वाहनो की लंबी कतार लग गयी है. ग्रामीण बीच सड़क पर मिट्टी गिरा कर मृतक के आश्रित परिवार को मुआवजा की मांग कर रहे हैं. घटना की जानकारी मिलने पर बड़कागांव विधायक रौशन लाल चौधरी, टंडवा बीडीओ, ट्रांसपोर्टर घटना स्थल पर पहुंचे. ग्रामीणो के साथ घंटों वार्ता चली. लेकिन ट्रांसपोर्टरों द्वारा मांगों के अनुरूप मुआवजा देने से असमर्थता व्यक्त करने पर कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका. मृतक का शव घटनास्थल पर रखा हुआ है. ज्ञात हो कि बुधवार दोपहर उमेश करमाली की बाइक से कारो जा रहे थे. इसी दौरान एक हाइवा डंपर ने उन्हें कुचल दिया था. बाद में रिम्स ले जाने के दौरान उनकी रास्ते में ही मौत हो गयी थी. इधर, सड़क जाम रहने से सैकड़ों बड़े वाहन फंसे हुए हैं. इस भीषण गर्मी में जाम में फंसे वाहन चालक भोजन-पानी के लिए परेशान हैं.

सड़क दुर्घटना में पूर्व सीसीएलकर्मी की बुधवार को हो गयी थी मौत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DINESH PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >