Jharkhand News: RSS व हिंदूवादी संगठनों के शीर्ष नेता PFI के निशाने पर, झारखंड में अलर्ट

आरएसएस और हिंदूवादी संगठनों से जुड़े शीर्ष नेता पीएफआइ (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) के निशाने पर हैं. सेंट्रल एजेंसी से यह जानकारी मिलने के बाद पुलिस मुख्यालय स्पेशल ब्रांच ने सभी एसपी को इंटेलिजेंस रिपोर्ट भेज कर अलर्ट किया है

आरएसएस और हिंदूवादी संगठनों से जुड़े शीर्ष नेता पीएफआइ (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) के निशाने पर हैं. सेंट्रल एजेंसी से यह जानकारी मिलने के बाद पुलिस मुख्यालय स्पेशल ब्रांच ने सभी एसपी को इंटेलिजेंस रिपोर्ट भेज कर अलर्ट किया है. रिपोर्ट में इस बात का उल्लेख है कि प्रतिबंध लगने के बाद पीएफआइ नेतृत्व विहीन हो गया है. संगठन के मझोले स्तर के नेता पुलिस और दूसरी एजेंसियों के डर से एक-दूसरे से बात नहीं कर रहे हैं.

संगठन वर्तमान में निचले स्तर पर काम कर रहा है. निचले स्तर पर ही संघ परिवार के खिलाफ टारगेट कर कार्रवाई करने का एक्शन प्लान तैयार किया गया है, ताकि पीएफआइ का नाम सामने नहीं आये. एनआइए ने 22 सितंबर को छापेमारी के दौरान पीएफआइ के एक सदस्य के पास से एक लिस्ट बरामद की थी, जिसमें आरएसएस से जुड़े पांच लोगों के नाम थे.

रिपोर्ट में पीएफआइ की एक और नयी योजना के बारे में बताया गया है. इसके अनुसार, पीएफआइ हमले के लिए अपराधियों का भी सहारा ले सकता है. तमिलनाडु में इस तरह की सूचना सेंट्रल एजेंसी को मिल चुकी है. उल्लेखनीय है कि पीएफआइ पर प्रतिबंध लगने के बाद झारखंड में भी इसकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >