पेट्रोल पंप मालिक से 20 हजार की ठगी

प्रकृति पेट्रोल पंप के मालिक हरिचरण साहू से मंगलवार को दो लोग 20 हजार रुपये की ठगी कर फरार हो गये.

बुढ़मू.

प्रकृति पेट्रोल पंप के मालिक हरिचरण साहू से मंगलवार को दो लोग 20 हजार रुपये की ठगी कर फरार हो गये. जानकारी के अनुसार दो लोग मोटरसाइकिल से आये और श्री साहू से बोले कि हमलोग पलामू और हजारीबाग के रहनेवाले हैं. ठाकुरगांव में हाॅस्टल में रहते हैं. स्कूल में फीस देने की बात बोलकर 20 हजार नकद देने की बात कही. साथ ही श्री साहू का फोन पे नंबर लेकर किसी को फोन पे नंबर दिया. इसके बाद हरिचरण साहू के मोबाइल पर 9431574495 नंबर से फोन आया और पैसा भेजने की बात कही. श्री साहू ने मोटरसाइकिल सवार को बीस हजार रुपये नकद दे दिये. रुपया मिलते ही दोनों बाइक से फरार हो गये. कुछ देर तक श्री साहू के मोबाइल पर रुपया नहीं आया तो उन्हें ठगी होने का एहसास हुआ. ठगों ने बाइक में पेट्रोल भी भरवाया. इस संबंध में श्री साहू ने बुढ़मू थाना में आवेदन दिया है. पुलिस छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KALICHARAN SAHU

KALICHARAN SAHU is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >