लोगों ने लिया वनभोज का आनंद

नववर्ष 2026 के पहले दिन पूरे खलारी प्रखंड क्षेत्र में जश्न का माहौल रहा.

प्रतिनिधि, खलारी.

नववर्ष 2026 के पहले दिन पूरे खलारी प्रखंड क्षेत्र में जश्न का माहौल रहा. लोग बुधवार की शाम से ही पटाखे जलाने लगे थे. रात 12 बजते ही पटाखों की आवाज तेज हो गयी. लोग व्हाट्स एप्प, एसएमएस और फेसबुक के जरिए मित्रों, स्वजनों को नववर्ष की बधाई देने लगे. अनेक लोग टेलीवीजन चैनलों के साथ नववर्ष का इंतजार करते रहे. गुरुवार को सारा दिन मैसेज भेजने व मोबाइल से बात कर बधाई देने का सिलसिला चलता रहा. पिकनिक मनाने वालों की टोली सुबह ही पिकनिक स्पॉटों के लिए निकल पड़ी. कोई मित्रों की टोली में था, तो कोई परिवार के साथ. खलारी के चूरी, सुभाषनगर, धमधमिया, दामोदर, सपही नदी के किनारे गाजे-बाजे के साथ लोग पिकनिक मनाये. पिकनिक स्पॉटों पर लोग विभिन्न व्यंजन बनाये और उसका आनंद लिया. कई मुहल्लों में युवा डीजे बजाकर थिरकते दिखे.

लाखों के मांस व दारू गटक गये लोग :

नववर्ष पर शौकीन लोग मुर्गा मांस और लाखों रुपये का दारू गटक गये. कई लोग तो एक दिन पहले ही दारू खरीद लिये थे. सूचना के अनुसार नववर्ष के दिन भी दारू की खूब बिक्री हुई. हालांकि गुरुवार होने के कारण मुर्गा, मिट की बिक्री पर थोड़ा प्रभाव पड़ा, बावजूद खस्सी तथा मुर्गा के मांस की बिक्री रही. वहीं मिठाई, पनीर और दूध की भी खूब बिक्री हुई.

धर्म स्थलों में लगी रही भीड़ :

खलारी प्रखंड में नये वर्ष के पहले दिन लोग अपने अपने धर्मस्थलों में विशेष पूजा और प्रार्थना कर मंगल भविष्य की कामना किये और आशीर्वाद मांगा. खलारी के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर सहित नजदीकी मंदिरों में पूजा करनेवाले श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही लगी रही.

नववर्ष पर पुलिस रही मुस्तैद :

नये वर्ष के पहले दिन खलारी पुलिस अनुमंडल मुस्तैद रहा. पुलिस जवानों ने गश्त तेज कर दिया था. चौक-चौराहों पर पुलिस दिखी. खलारी डीएसपी के निर्देश पर पिकनिक स्पॉटों पर भी पुलिस की चौकसी थी. थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर जयदीप टोपो, थाना के एसआइ, सशस्त्र बलों के साथ गश्त लगाते रहे.

फ्लैग :::::::: नववर्ष के जश्न में डूबा रहा खलारी, धार्मिक स्थलों पर लगी रही भीड़

01 खलारी 01:- खलारी में पिकनिक का आनंद लेते लोग.

01 खलारी 02:-चुरी में सामूहिक रूप से व्यंजनों का लुत्फ उठाते लोग.

01 खलारी 03:-खलारी पहाड़ी मंदिर में पूजा करने पहुंचे श्रद्धालु.B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DINESH PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >