बकरीद को लेकर शनिवार को बुढ़मू थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. प्रखंड अंजुमन कमेटी के सदर शमीम बड़ेहार ने बताया कि 28 मई को बकरीद मनाया जायेगा. इस दिन सुबह में विशेष नमाज अदा की जाती है. इसके बाद कुर्बानी की जायेगी. कुर्बानी के बाद सभी अपने-अपने घर-परिवार में शांतिपूर्ण तरीका से खानपान करते हैं. बकरीद के दौरान शांति भंग होने की संभावना नगण्य है. बैठक में सीओ सच्चिदानंद वर्मा ने कहा कि सोशल साइट्स पर किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना हो, तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दे. साथ ही क्षेत्र में शांति भंग करने का प्रयास करने वाले पर कड़ी कार्रवाई की बात कही. कुर्बानी से संबंधित कोई भी गतिविधि सार्वजनिक स्थान पर नहीं हो. सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की गतिविधि पाये जाने पर कड़ी कार्रवाई की बात कही. डीएसपी रामनारायण चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक का संचालन जाकिर हुसैन व धन्यवाद ज्ञापन थाना प्रभारी नवीन शर्मा ने किया. मौके पर इदू खान, सज्जाद अहमद, सरफराज अहमद, सुदामा नायक, परमानंद तिवारी, विकास साहू, दिनेश साहू, मनोहर यादव, तस्लीम अंसारी, कमल कुजूर, अजीत प्रसाद सहित अन्य मौजूद थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.