Ranchi News: रांची-मुरी मार्ग पर यात्रियों से भरी सवारी गाड़ी पलटी, एक दर्जन घायल

Passenger Van Overturned: रांची जिले में शनिवार को सड़क दुर्घटना में एक दर्जन लोग घायल हो गये. अजयगढ़ सिल्ली से रांची जा रहा सवारी वाहन चमघाटी में अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरा. दुर्घटना में गोड़ाडीह की शिवानी देवी (30), रीता देवी (40), अनिल महतो (45), लालचंद महतो (40), मलिका देवी (26), सुलोचना देवी (40), रोशना देवी (46), त्रिलोचन महतो (30), रीता देवी (40), लोवाडीह की अंजू देवी (30), अजयगढ़ का गोराई मुंडा (45), रवींद्र मुंडा (28) और निर्मला देवी (44) घायल हो गयीं.

Passenger Van Overturned| अनगड़ा (रांची), जितेंद्र कुमार : झारखंड की राजधानी रांची में शनिवार 22 जून 2025 को सड़क दुर्घटना में एक दर्जन लोग घायल हो गये. रांची-मुरी मार्ग पर चमघाटी में शनिवार सुबह यात्रियों से खचाखच भरी एक सवारी गाड़ी पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इसमें एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. अजयगढ़ सिल्ली से रांची जा रहा सवारी वाहन चमघाटी में अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरा. घटना के बाद ग्रामीणों ने घायलों को वाहनों से सीएचसी भेजा.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

इस दुर्घटना में गोड़ाडीह की शिवानी देवी (30), रीता देवी (40), अनिल महतो (45), लालचंद महतो (40), मलिका देवी (26), सुलोचना देवी (40), रोशना देवी (46), त्रिलोचन महतो (30), रीता देवी (40), लोवाडीह की अंजू देवी (30), अजयगढ़ का गोराई मुंडा (45), रवींद्र मुंडा (28) और निर्मला देवी (44) घायल हो गयीं. अनगड़ा सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए 5 लोगों को रिम्स रेफर कर दिया गया.

इसे भी पढ़ें

देवघर में बेटी की शादी के लिए विज्ञापन देना पड़ा महंगा, साइबर अपराधियों ने ठग लिये 33 हजार रुपये

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एक मंच पर दिखे मंत्री इरफान अंसारी और भाजपा नेता सीपी सिंह, जानिये क्या कहा

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और सांसद निशिकांत दुबे ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, देखिये PHOTOS

Jharkhand Liquor Scam: सिद्धार्थ सिंघानिया को 23 जून तक जेल, विजन और मार्शन कंपनी के 7 अधिकारी भी दोषी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >