कल से आंशिक बादल छाये रहेंगे, सुबह-शाम रहेगी ठंड

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जबकि झारखंड के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है.

रांची. उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जबकि झारखंड के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है. राज्य के लोगों को अगले चार से पांच दिन तक ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है. न्यूनतम तापमान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. सुबह और शाम में न्यूनतम तापमान में कमी रहेगी, जिससे ठंड रहेगी. हालांकि दिन में तापमान में वृद्धि के कारण मौसम शुष्क रहेगा. मौसम विज्ञान केंद्र ने फिलहाल कोई अलर्ट जारी नहीं किया है. 19 से 21 जनवरी तक आसमान में आंशिक बादल छाये रहेंगे.

रांची का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा

शनिवार को रांची का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसमें पिछले 24 घंटे में एक डिग्री सेल्सियस की कमी रही. सबसे कम तापमान गुमला का रहा. यहां न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा. कांके का 4.0 डिग्री सेल्सियस, खूंटी 4.3 डिग्री और मेदिनीनगर का 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा. तापमान में उतार-चढ़ाव से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है. ऐसे में बदलते मौसम में लोगों को सचेत रहने की आवश्यकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRABHAT GOPAL JHA

PRABHAT GOPAL JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >