रांची में पद्मा एकादशी की भक्ति में डूबा तिरुपति बालाजी मंदिर, हुआ श्रीविष्णु परिवर्तनोत्सव

रांची के तिरुपति बालाजी मंदिर में पद्मा एकादशी और श्रीविष्णु परिवर्तनोत्सव का आयोजन हुआ. धार्मिक अनुष्ठानों और वैदिक परंपराओं के साथ भक्तों ने मनाया उत्सव.

रांची. श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर, तिरुपति बालाजी मंदिर में मंगलवार को पद्मा एकादशी व्रत और श्रीविष्णु परिवर्तनोत्सव श्रद्धा व वैदिक परंपरा के साथ मनाया गया. अर्चक गोपेश आचार्य और नारायण दास ने तिरुवाराधनम् कराया.

इस अवसर पर रजनी मेहता की ओर से दिनभर का भोग भगवान को निवेदित किया गया. श्रुति, उपनिषद और देशिक स्तोत्रों का पाठ कर भगवान की स्तुति की गयी. मंदिर में दिनभर धार्मिक अनुष्ठानों और पूजा-अर्चना का माहौल रहा.

कार्यक्रम के आयोजन में राम अवतार नारसरिया, अनूप अग्रवाल, प्रदीप नारसरिया, रंजन सिंह, दीपू श्रीवास्तव, मिंटू सिन्हा, डॉ अमरनाथ पाठक, शंभूनाथ मिश्रा, भोला बरनवाल, नितेश गुप्ता, भारतीलाल, उर्मिला झा, अशोक मिश्रा, जगनारायण प्रसाद, प्रभास मित्तल, ओमप्रकाश गाडोदिया समेत अन्य श्रद्धालुओं की भूमिका रही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Lata Rani

प्रभात खबर की सीनियर रिपोर्टर लता रानी गोमिया में पली-बढ़ी और मूल रूप से हजारीबाग की रहने वाली हैं. वर्ष 2004 में लक्ष्मी बाई कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से कला में स्नातक उत्तीर्ण हुईं. वर्ष 2006 में पीकेआइएमएस, रांची से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर किया. वर्ष 2006 से अब तक प्रभात खबर में बतौर वरीय संवाददाता कार्यरत हैं. इसके पूर्व वह प्रभात खबर के ब्रांड डिपार्टमेंट और रेडियो धूम में भी काम कर चुकी हैं. वर्ष 2024 में सर्वश्रेष्ठ प्रभावशाली समाचार के लिए प्रभात खबर की ओर से सम्मानित किया गया. 2023 में सर्वश्रेष्ठ रिपोर्ट के लिए भी सम्मानित हो चुकी हैं. सामाजिक दायित्वों, महिलाओं से संबंधित मुद्दों पर आधारित समाचार व रिपोर्ट के लिए विभिन्न संगठनों ने सम्मानित किया है.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >