विद्या मंदिर करकट्टा में लगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर

सरस्वती विद्या मंदिर करकट्टा में सोमवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया.

खलारी. सरस्वती विद्या मंदिर करकट्टा में सोमवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का आयोजन सीसीएल एनके एरिया सेंट्रल अस्पताल के सहयोग से किया गया. चिकित्सा शिविर के दौरान डा श्वेता सुमन ने विद्यालय के शिक्षकों सहित कुल 123 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की. जांच उपरांत आवश्यकता के अनुसार बच्चों एवं शिक्षकों को निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गयी. इस अवसर पर डा श्वेता सुमन ने कहा कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के लिए विद्यालयों में प्रत्येक वर्ष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाना चाहिए. शिविर को सफल बनाने में अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी सतीश कुमार, मनोज प्रजापति, अनिता टोप्पो, हीरालाल मुर्मू, श्याम कुमार व लक्ष्मी देवी आदि ने सहयोग किया. कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा डा श्वेता सुमन एवं उनकी टीम को धन्यवाद पत्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं में पूनम पाठ, नूतन सिंह, गौरीशंकर कामिला, सूरज कुमार, पुरुषोत्तम कुमार सिंह, विक्रम कुमार पांडेय, बसंती, वर्षा, दिलीप कुमार शर्मा, उमेश कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DINESH PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >