सरकारी गवाह बनाने की याचिका पर आदेश सुरक्षित

सरकारी गवाह बनाने की याचिका पर आदेश सुरक्षित

रांची : टेरर फंडिंग के आरोपी सुधांशु रंजन उर्फ छोटू की ओर से सरकारी गवाह बनाने की याचिका पर एनआइए के विशेष न्यायाधीश नवनीत कुमार की अदालत में सुनवाई हुई़ दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने आदेश सुरक्षित रख लिया.

गौरतलब है कि चतरा टोरी लाइन में कोयला की ढुलाई करने वाले मां वैष्णो इंटरप्राइजेज ट्रांसपोर्ट के संचालक सुधांशु रंजन उर्फ छोटू को एनआइए ने 12 नवंबर 2018 में चतरा के सिमरिया से गिरफ्तार किया था़

उसके खाते में 17 करोड़ रुपये मिले थे़ इस मामले में नक्सली बीरबल गंझू, कोहराम, आक्रमण गंझू, सुदेश केडिया, विनीत अग्रवाल, महेश अग्रवाल, सोनू अग्रवाल उर्फ अमित अग्रवाल सहित कई अन्य अारोपी है़ं

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >