आंनद मोहन की रिपोर्ट
रांची मानसून सत्र के चौथे दिन छात्र आंदोलन और विधानसभा में घेरावे के दौरान हुए लाठी चार्ज को लेकर विपक्ष में जोरदार हंगामा किया. विपक्षी विधायक वेल में घुसे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. इधर विपक्ष का हंगामा देख सत्ता पक्ष के विधायक भी वेल में घुसे और नारेबाजी करने लगे. सदन पूरी तरह से अव्यस्थित हो गया. स्पीकर रवींद्र नाथ महतो विधायकों से सीट पर वापस जाने का आग्रह करते रहे , लेकिन विधायक मानने को तैयार नहीं हुए. स्पीकर ने कहा कि छात्रों की सहानूभूति को देखते हुए कार्रवाई 12 बजे तक स्थगित करता हूं. इधर सदन की कार्रवाई शुरू होते ही सत्ता पक्ष के विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि पुलिस प्रशासन में बहुत संयम रखा. भाजपा के कुछ अराजक तत्व इस आंदोलन में घुस गये थे. उन लोगों ने हंगामा किया. पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया. पहली बार प्रशासन ने छात्रों को वपास भेजने के लिए बस की व्यवस्था की थी.
