Ranchi News : कोयला कर्मचारियों के करियर ग्रोथ ड्रॉफ्ट पर होगी रायशुमारी

कोल इंडिया की मानकीकरण समिति की तकनीकी उप-समिति की दूसरी बैठक कोलकता में शुक्रवार को संपन्न हुई. बैठक में कर्मचारियों के कैरियर ग्रोथ को लेकर ड्राफ्टिंग कमेटी द्वारा तैयार किये गये ड्राफ्ट पर चर्चा हुई.

रांची (वरीय संवाददाता). कोल इंडिया की मानकीकरण समिति की तकनीकी उप-समिति की दूसरी बैठक कोलकता में शुक्रवार को संपन्न हुई. बैठक में कर्मचारियों के कैरियर ग्रोथ को लेकर ड्राफ्टिंग कमेटी द्वारा तैयार किये गये ड्राफ्ट पर चर्चा हुई. श्रमिक प्रतिनिधियों की ओर से ड्राफ्ट में संशोधन के बारे में विस्तृत चर्चा की गयी. श्रमिक प्रतिनिधियों ने कहा कि यह ड्राफ्ट कोल इंडिया के कर्मचारियों के करियर ग्रोथ के लिए बनाया गया है, इसलिए कर्मियों का रायशुमारी जरूरी है. इसे पढ़कर समझने के ल���ए प्रतिनिधियों को पर्याप्त समय नहीं मिल सका है. प्रतिनिधि पहले स्वयं ड्राफ्ट का बारीकी से अध्ययन करेंगे और फिर अपने कर्मचारियों से भी समझने का प्रयास करेंगे. कोल इंडिया की सभी अनुषंगी इकाइयों में टेक्नीकल कमेटी के सदस्य जाकर उनको ड्राफ्ट के बारे में बतायेंगे. इसके उपरांत प्राप्त सुझावों और श्रमिक प्रतिनिधियों द्वारा तैयार किये गये ड्राफ्ट को अगली बैठक में प्रबंधन के समक्ष रखेंगे. बैठक में सीनियर मैनेजर फणेंद्र कोराडा, एसपी सिंह, श्रमिक संगठन प्रतिनिधियों की ओर से सीटू से बीके पटेल, बीएमस से जयंत आसोले, एचएमएस से राघवन रघुनंदन, एटक से सुरेंद्र कुमार शर्मा भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pradeep jaiswal

30 साल की पत्रकारिता की अवधि में करीब 20 साल का सफर प्रभात खबर के साथ रहा. पूरा समय डेस्क पर अलग-अलग जिम्मेवारियां निभाते हुए काम किया. खेल, देश-दुनिया, मनोरंजन, सामयिक गतिविधियों के अलावा स्थानीय खबरों पर रुचि रही है. संप्रति प्रभात खबर के अंचल डेस्क/रूरल डेस्क के प्रभारी की जिम्मेवारी मिली हुई है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >