Taikwando: रांची विवि का एक दिवसीय ताइक्वांडो चयन ट्रायल संपन्न

रांची विश्वविद्यालय का एक दिवसीय ताइक्वांडो चयन ट्रायल गुरुवार को रामलखन सिंह यादव कॉलेज के तत्वावधान में आयोजित किया गया.

रांची. रांची विश्वविद्यालय का एक दिवसीय ताइक्वांडो चयन ट्रायल गुरुवार को रामलखन सिंह यादव कॉलेज के तत्वावधान में आयोजित किया गया. इस अवसर पर विभिन्न कॉलेजों के लगभग 50 पुरुष व महिला खिलाड़ी शामिल हुए. चयन ट्रायल का शुभारंभ रांची विवि के डीएसडब्ल्यू डॉ सुदेश कुमार साहू व रांची जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव मिथिलेश कुमार सिंह द्वारा किया गया. चयनित खिलाड़ी रांची विवि का प्रतिनिधित्व ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में करेंगे. मौके पर विवि के खेल विभाग के चंचल भट्टाचार्य, अनिल कुमार, आयोजन सचिव दीपक प्रमाणिक सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >