इमा कराटे ग्रेडिंग में 86 कराटे खिलाड़ी सफल

एक दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर सह ग्रेडिंग में 86 कराटे खिलाड़ी सफल हुए

रांची. इंटरनेशनल मार्शल आर्ट अकादमी (इमा) के तत्वावधान में रांची प्रेस क्लब शाखा में संपन्न एक दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर सह ग्रेडिंग में 86 कराटे खिलाड़ी सफल हुए. इसमें येलो बेल्ट के 27 खिलाड़ी, ऑरेंज बेल्ट के छह, ग्रीन बेल्ट के 18, ब्लू बेल्ट के सात, पर्पल बेल्ट के सात और ब्राउन बेल्ट के 20 शामिल हैं. जबकि आर्यमन जैन ने ब्लैक बेल्ट प्रथम डान की परीक्षा में सफलता हासिल की है. वहीं बरियातू शाखा की मारिया लवलीन खेस और अन्या कुजूर ट्विंकल बेस्ट कराटे खिलाड़ी चुने गये. इमा के तकनीकी निदेशक एवं नेशनल कोच शिहान सुनील किस्पोट्टा ने सभी सफल खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि जीवन में लक्ष्य का निर्धारण जरूरी है, तभी लक्ष्य पाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि समय-समय पर ग्रेडिंग होने से खिलाड़ी सही समय पर ब्लैक बेल्ट प्राप्त कर सकते हैं. शिविर को सफल बनाने में इमा के अध्यक्ष सेंसई अनिल किस्पोट्टा, राकेश तिर्की, रवि कुमार सिंह, स्वास्तिका, उमाशंकर महतो का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >