Ranchi News : तु प्रभ दाता दान मत पूरा हम थारे भेखारी जिओ...

श्री गुरुनानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व को लेकर बुधवार को गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा की ओर से प्रभात फेरी निकाली गयी.

गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा ने निकाली प्रभात फेरी

रांची. श्री गुरुनानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व को लेकर बुधवार को गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा की ओर से प्रभात फेरी निकाली गयी. कल तारण गुरु नानक आया की जयकारे के साथ प्रभात फेरी सुबह 5:30 बजे दर्शन दिउड़ी गेट से निकल कर ललित किंगर, मनोहर लाल मिढा, रमेश तेहरी, श्याम लाल गाबा, अर्जुन देव मिढा की गली होते हुए दर्शन दिउड़ी गेट वापस पहुंचकर सुबह आठ बजे समाप्त हुई. प्रभात फेरी में सत्संग सभा की कीर्तन मंडली के सुंदर दास मिढ़ा, जसपाल मुंजाल, इंदर मिढा, रमेश पपनेजा, बबली दुआ, गीता कटारिया, शीतल मुंजाल, इंदु पपनेजा, नीता मिढ़ा, रेशमा गिरधर, मनजीत कौर, बबीता पपनेजा ने नानक भव जल पार परै जो गावै प्रभु के गीत…व तु प्रभ दाता दान मत पूरा हम थारे भेखारी जिओ…व दीन दरद निवार ठाकुर राखै जन की आप…सहित अन्य शबद का गायन कर साध संगत को गुरवाणी से जोड़ा. सभी श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पर प्रभात फेरी का पुष्प वर्षा व आतिशबाजी के साथ स्वागत किया. सरदार छोटू सिंह ने निशान साहब उठाकर प्रभात फेरी की अगुवाई की और मनीष मिढ़ा ने श्रद्धालुओं के घरों के सामने वाहेगुरु से अरदास की. प्रभात फेरी के समापन पर सत्संग सभा द्वारा श्रद्धालुओं के बीच चाय-नाश्ते का लंगर चलाया गया. प्रभात फेरी में अर्जुन दास मिढा, अशोक गेरा, मोहन काठपाल, जीवन मिढ़ा, महेंद्र अरोड़ा, आशु मिड्ढा, नवीन मिढा, रमेश गिरधर, राजेन्द्र मक्कड़, हरीश तेहरी, भरत गाबा, पंकज मिढ़ा, बसंत काठपाल, हरविंदर सिंह, मनीष मल्होत्रा, गौरव मिढ़ा समेत अन्य शामिल थे.

गुरुद्वारा साहिब मेन रोड वाली प्रभात फेरी विभिन्न इलाकों में गयी

श्री गुरुनानक देव जी महाराज जी के प्रकाश पर्व को लेकर निकाली जा रही प्रभात फेरी बुधवार को विभिन्न इलाकों से निकली. गुरुद्वारा साहिब मेन रोड वाली प्रभात फेरी सुबह साढ़े चार बजे गुरुद्वारा साहिब से बसों द्वारा डोरंडा डॉक्टर इकबाल सिंह, सरदार नरेंद्ररपाल सिंह बबलू के घर से होते हुए पीपी कंपाउंड रॉयल अपार्टमेंट स्थित स्वर्गीय गुरभेज सिंह होड़ा के घर से सरदार कुलदीप सिंह कृष्णा अपार्टमेंट से सरदार गुरमीत सिंह लाठ प्रीत बॉयज हॉस्टल से होते हुए गुरुद्वारा साहिब स्टेशन रोड, गुरुद्वारा साहिब कड़रु व गुरु नानक स्कूल वाली प्रभात फेरी के साथ मिलकर ब्लेयर अपार्टमेंट की संगत के घर से होते हुए सभी प्रभात फेरियां मिलकर वापिस गुरुद्वारा साहिब मेन रोड पहुंचकर समाप्त हुई. स्टेशन रोड वाली प्रभात फेरी सरदार गुरजींदर सिंह सलूजा परिवार की ओर से गुरुद्वारा साहिब स्टेशन रोड में चाय का लंगर छक कर सुबह पांच बजे निकली. यह फेरी रॉयल अपार्टमेंट से होते हुए बीबी दलबीर कौर के घर से होते हुए सरदार कुलदीप सिंह कृष्णा अपार्टमेंट के यहां से होते हुए गुरुद्वारा साहिब कड़रु व पीपी कंपाउंड वाली प्रभात फेरी के साथ मिलकर ब्लेयर अपार्टमेंट की संगत के गृह से होते हुए सभी प्रभात फेरियां गुरुद्वारा साहिब मेन रोड पहुंचकर समाप्त हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Raj Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >