Ranchi News : काली माई की महिमा में रांची ने सजाया भक्ति का उत्सव

श्री डोरंडा बाजार काली पूजा समिति, डोरंडा द्वारा आयोजित मां काली की पूजा के तीसरे दिन मां काली की नित्य पूजन अनुष्ठान सुबह नौ बजे से प्रारंभ हुई.

24 अक्तूबर को सभी पूजा समितियों से विसर्जन कर लेने का आग्रह

सांसद, अधिकारी और हजारों भक्तों ने की माता की आराधना, मेला रहा आकर्षण का केंद्र

डोरंडा से मेन रोड तक गूंजे जयकारे, देर रात तक चलता रहा भक्ति और उत्सव का माहौल

रांची. श्री डोरंडा बाजार काली पूजा समिति, डोरंडा द्वारा आयोजित मां काली की पूजा के तीसरे दिन मां काली की नित्य पूजन अनुष्ठान सुबह नौ बजे से प्रारंभ हुई. पूजा-अर्चना के बाद आरती और पुष्पांजलि की गयी. वहीं, दिन में माता को खिचड़ी, सब्जी, चटनी और विभिन्न प्रकार के भाजा का भोग लगाया गया. वहीं, शाम सात बजे माता की आरती की गयी. इसमें बड़ी संख्या में माता के भक्त शामिल हुए. पूजा पंडाल में सांसद आदित्य प्रसाद साहू, भाजपा नेता मनोज सिंह, सरोज सिंह, श्रीहरि दास, सतीश, उपायुक्त, वरीय आरक्षी अधीक्षक, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, श्री महावीर मंडल रांची के अध्यक्ष जयसिंह यादव भी पूजा पंडाल में पूजा-अर्चना के लिए पधारे थे. पूजा-अर्चना करने आये लोगों ने मेला का भी आनंद लिया. देर रात तक भक्त मेला का आनंद लेते रहे. कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष राजू चौरसिया, सचिव जयदेव घोष, प्रदीप पांडेय, निर्मल गुप्ता, प्रदीप कुमार मुन्ना, प्रकाश मामा, प्रकाश वर्मा, अशोक पासवान, श्यामल घोष, नवीन मल्होत्रा, विवेक सहाय, विजय सिन्हा समेत अन्य का योगदान रहा. यह जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी मनोज वर्मा ने दी.

बिरला मैदान और मेन रोड में आकर्षक आयोजन

इधर, न्यू काली पूजा समिति काली मंदिर डोरंडा के पूजा पंडाल को देखने के लिए काफी संख्या में भक्त यहां आये थे. समिति की ओर से भोग प्रसाद का वितरण किया गया. आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष शंभू गुप्ता समेत पदाधिकारी लगे हुए है. रातू रोड के बिरला मैदान में भी काली पूजा का आयोजन किया गया है. यहां काफी संख्या में भक्त पूजा अर्चना करने के लिए आ रहे हैं. यहां गुरुवार को आरती का आयोजन किया गया. वहीं, हलवा के भोग का वितरित किया जायेगा. शुक्रवार को विसर्जन किया जायेगा. मां शक्ति कली पूजा समिति मेन रोड के पंडाल में सुबह में पूजा अर्चना कर माता को कढ़ी, चावल का भोग लगाया गया. वहीं, संध्या में गंगा महाआरती का आयोजन करने के उपरांत महाप्रसाद खीर का भोग लगाकर भक्तों के बीच वितरण किया गया. समिति अध्यक्ष श्यामानंद पांडेय ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगी समर्पित कार्यकर्ताओं व पूजा को सफल बनाने में सहयोग देने के लिए शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक गोपाल शर्मा, महानगर प्रचारक विशाल, दिलीप सोनी, शैल चंद्र साहू, यश चंद्र साहू, मनीष गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे.

विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से करने की अपील

रांची महानगर काली पूजा समिति के मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दूबे ने राजधानी के विभिन्न काली पूजा पंडालों का दौरा किया. उन्होंने कहा कि 24 अक्तूबर तक सभी प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण और निर्धारित स्थलों पर कर लें. उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से इसके लिए उचित व्यवस्था की गयी है. उन्होंने यह भी कहा कि इस दिन से राजधानी में सैफ खेल का आयोजन हो रहा है, जिसमें हिस्सा लेने के लिए विदेशों से भी खिलाड़ी पहुंचने लगे हैं. ऐसे में आवश्यक है कि सभी पूजा समितियां इस तारीख तक विसर्जन की प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि यातायात और सुरक्षा व्यवस्था सुचारू बनी रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Raj Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >