Ranchi News विद्यापति दलान में सामूहिक कोजागरा आज

झारखंड मैथिली मंच की ओर से सोमवार की संध्या पांच बजे से विद्यापति दलान हरमू में मिथिला का प्रसिद्ध पर्व कोजगरा का सामूहिक आयोजन किया जायेगा.

रांची. झारखंड मैथिली मंच की ओर से सोमवार की संध्या पांच बजे से विद्यापति दलान हरमू में मिथिला का प्रसिद्ध पर्व कोजगरा का सामूहिक आयोजन किया जायेगा. इसमें पूजा व अन्य विधि के उपरांत पान, मखान और मिठाई का वितरण किया जायेगा. कार्यक्रम में सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया है. इस संदर्भ में रविवार को मंच के सदस्यों की बैठक बिनय कुमार झा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संरक्षक अरुण कुमार झा, महासचिव जयंत कुमार झा, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार मिश्र, प्रेम चंद्र झा, कौशल किशोर झा, बाबू लाल झा, राज कुमार मिश्र, आदित्य नाथ मिश्र, आनंद कुमार ठाकुर, मोहन झा, चंद्र शेखर झा, सुकुमार नाथ झा, आशीष झा, संतोष कुमार झा उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Raj Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >