डकरा में गलत तरीके से इंटर कॉलेज चलाने की जांच करने पहुंचे पदाधिकारी

अधिकृत पदाधिकारी जूही रानी मंगलवार को डकरा काॅलेज में जांच-पड़ताल की.

डकरा. डकरा काॅलेज में गलत तरीके से इंटरमीडिएट कॉलेज चलाने की शिकायत के आलोक में जिला शिक्षा कार्यालय से अधिकृत पदाधिकारी जूही रानी मंगलवार को डकरा काॅलेज में जांच-पड़ताल की. न्यायालय के आदेश पर जब इंटर और डिग्री काॅलेज को अलग-अलग चलाना तय हो गया, तो डकरा में इंटर कॉलेज बंद कर सिर्फ डिग्री काॅलेज चलाने का निर्णय लिया गया. प्राचार्य प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि डकरा और कोयलांचल में इंटरमीडिएट की पढ़ाई के कई विकल्प मौजूद हैं और क्षेत्र की एकमात्र डिग्री कॉलेज को सुचारू रूप से चलाने का निर्णय लिया गया. इस निर्णय के आलोक में वर्ष 2024 में इंटर बंद कर दिया गया. इस बीच काॅलेज प्रबंधन को पता चला कि कुछ लोग 2025 के सत्र में उत्तरी कर्णपुरा श्रमिक इंटर कॉलेज के लिए 24 छात्रों का नामांकन दाखिल किया है. इसकी शिकायत विभागीय स्तर पर सभी संबंधित अधिकारियों से की गयी थी और उसी आलोक में मंगलवार को जांच शुरू की गयी है. जांच करने पहुंची पदाधिकारी जूही रानी ने बताया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर मैं जांच के लिए आयी हूं, लेकिन इसके बारे में कुछ जानकारी देने के लिए मैं अधिकृत नहीं हूं.मै पूरी जांच रिपोर्ट डीइओ कार्यालय को सौंप दूंगी, वहीं से आप जानकारी ले लें. जांच टीम डकरा काॅलेज नहीं पहुंचे, इसके लिए कुछ लोगों ने काफी प्रयास किया, लेकिन इस मामले को लेकर कुछ संबंधित पदाधिकारियों की संदिग्ध भूमिका स्पष्ट रूप से सामने आ गयी है और विभाग में इसको लेकर कई तरह की चर्चा चल रही है. बड़े पदाधिकारी इस मामले को पूरी पारदर्शिता के साथ स्पष्ट करना चाह रहे हैं. इसलिए जूही रानी को डकरा भेजा गया. पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने इसका संकेत भी दिया.

बगैर पासवर्ड के हो गया नामांकन

यू डाइस का पासवर्ड प्राचार्य के पास रहते हुए 2025 में डकरा इंटर कॉलेज में 24 बच्चों का नामांकन हो गया. यह एक ऐसा मामला है, जो प्रखंड के कुछ पदाधिकारी की भूमिका कटघरे में खड़ा कर दिया है. यू डाइस शिक्षा के लिए एकीकृत जिला सूचना प्रणाली है. इसका उपयोग स्कूलों की जानकारी इकट्ठा करने और उन्हें एक विशिष्ट पहचान संख्या प्रदान करने के लिए 11 अंकों का कोड दिया जाता है. जिसका पासवर्ड प्राचार्य और शिक्षा कार्यालय में रहता है.

24 बच्चों का भविष्य अधर में

2025 में जिन 24 बच्चों का नामांकन दाखिल किया गया है, उनकी कक्षा कहां चलती है यह किसी को पता नहीं है और मामले में अगर कार्रवाई हुई तो 24 बच्चों का भविष्य अधर में लटक सकता है.

शिक्षा कार्यक्रम पदाधिकारी रील देख रहे थे

फोटो 14 डकरा 02 मोबाइल पर रील देखते पदाधिकारी

जूही रानी जिस समय प्राचार्य से बात कर जांच कर रही थी, उस समय प्रखंड के शिक्षा कार्यक्रम पदाधिकारी सर्वरीनाथ चौरसिया रील देख रहे थे. पत्रकारों द्वारा मोबाइल बंद करने का आग्रह के बाद भी वे मोबाइल देखते रहे.

डकरा में इंटर कॉलेज बंद कर सिर्फ डिग्री काॅलेज चलाया जा रहा है

कुछ पदाधिकारियों की संदिग्ध भूमिका स्पष्ट रूप से उजागर हो रही

उत्तरी कर्णपुरा श्रमिक इंटर कॉलेज के लिए 24 छात्रों का गलत तरीके से नामांकन की शिकायत

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >