Ranchi News : अब 31 जुलाई तक भेज सकते हैं इनोवेटिव आइडिया का प्रपोजल

एमएसएमई आइडिया हैकथॉन 5.0 में अब 31 जुलाई तक अपने इनोवेटिव आइडिया का प्रपोजल भेज सकते हैं.

(आइडिया हैकथॉन 5.0)

रांची. एमएसएमई आइडिया हैकथॉन 5.0 में अब 31 जुलाई तक अपने इनोवेटिव आइडिया का प्रपोजल भेज सकते हैं. इसमें रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गयी है. इसके माध्यम से अपने इनोवेटीव आइडिया को प्रोटोटाइप का रूप दे सकते हैं. साथ ही उसे एक प्रोडक्ट के रूप में भी विकसित कर स्टार्टअप शुरू कर सकते हैं. चयनित आइडिया को 15 लाख रुपये तक का सहयोग मिलेगा. वहीं, होस्ट इंस्टीट्यूट की ओर से मेंटरशिप, इंफ्रास्ट्रकचर, इक्विपमेंट्स आदि की सुविधाएं दी जायेंगी. किसी आइडिया को विकसित करने में मदद मिलेगी. इसमें कोई भी इनोवेटर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन तीन केटेगरी एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम), छात्र व अन्य में कर सकेंगे. एमएसएमइ की वेबसाइट के माध्यम से अपने आइडिया का प्रपोजल भेज सकेंगे. इसमें 18 से 60 वर्ष के लोग भाग ले सकते हैं.

चार राउंड में होगी प्रक्रिया

आइडिया हैकथॉन के लिए आवेदन करने पर अपने राज्य में होस्ट इंस्टीट्यूट चुनना होगा. पहले स्टेज में आवेदकों के आइडिया का मूल्यांकन होस्ट इंस्टीट्यूट की ओर से किया जायेगा. शॉर्टलिस्ट कर प्रपोजल एमएसएमइ काे भेजा जायेगा. दूसरे स्टेज में एमएसएमइ की ओर से मूल्यांकन किया जायेगा. तीसरे स्टेज में डोमेन एक्सपर्ट सेलेक्शन कमेटी की ओर आइडिया का चयन किया जायेगा. वहीं, चौथे स्टेज में प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग व एडवाइजरी कमेटी की ओर से फाइनल सेलेक्शन किया जायेगा.

झारखंड में सात हाेस्ट इंस्टीट्यूट

झारखंड में सात संस्थान होस्ट इंस्टीट्यूट की भूमिका निभा रहे हैं. इसमें रांची के चार संस्थान एनआइएएमटी रांची, झारखंड टूलरूम रांची, रामकृष्ण मिशन विवेकानंद रिसर्च संंस्थान, सीआइटी रांची शामिल है. इसके साथ एनआइटी जमशेदपुर, आइएसएम धनबाद और टूलरूम जमशेदपुर शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >